✕

होम / B टाउन / जॉन अब्राहम ने 3 गुना बढ़ाई अपनी फीस, 'एक विलेन रिटर्न्स' के लिए वसूली मोटी रकम

जॉन अब्राहम ने 3 गुना बढ़ाई अपनी फीस, 'एक विलेन रिटर्न्स' के लिए वसूली मोटी रकम

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) ने पिछले चार सालों अपनी तीन गुना फीस बढ़ा दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: जॉन अब्राहम (John Abraham) की अपकमिंग फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' (Ek Villain Returns) का ट्रेलर आज यानी 30 जून को रिलीज हो गया है, जिसे लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसमें वह अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म के लिए जॉन अब्राहम ने मोटी फीस ली है.

जॉन अब्राहम ने वसूली मोटी रकम
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन अब्राहम ने 'एक विलेन रिटर्न्स' (Ek Villain Returns) के मेकर्स से 21 करोड़ रुपये वसूले हैं. पिछले चार सालों में 'सत्यमेव जयते' से लेकर 'एक विलेन रिटर्न्स' तक जॉन अब्राहम ने अपनी तीन गुना फीस बढ़ा दी है. पहले वह एक फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपये फीस लेते थे, लेकिन अब 21 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

ब्रैंड एंडोर्समेंट से करते हैं मोटी कमाई
जॉन अब्राहम (John Abraham) फिल्मों से ही नहीं बल्कि ब्रैंड एंडोर्स से भी मोटी कमाई करते हैं. ई-टाइम्स के अनुसार, जॉन अब्राहम एक ब्रैंड को एंडोर्स करने के लिए 1 से 2 करोड़ तक की फीस लेते हैं. इसके अलावा उनका खुद का प्रोडक्शन है, जिसका नाम है JA Entertainment. इस प्रोडक्शन हाउस के अंडर में वह 'विक्की डोनर' और 'मद्रास कैफे' जैसी सफल फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं.

8 साल रिलीज होगा सीक्वल
बताते चलें कि 'एक विलेन रिटर्न्स' (Ek Villain Returns) एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जॉन अब्राहम (John Abraham) निगेटिव रोल निभाया है. ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई 'एक विलेन' का दूसरा पार्ट है, जो 29 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने ही पहले पार्ट का निर्देशन किया था. 'एक विलेन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख जैसे सितारों ने किया था और ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago