✕

होम / B टाउन / 'जोगी' से लेकर 'दहन' तक OTT पर आया नया कंटेंट, आपने देखा क्या? 

'जोगी' से लेकर 'दहन' तक OTT पर आया नया कंटेंट, आपने देखा क्या? 

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'जोगी' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म की कहानी 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों पर आधारित है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

आजकल OTT प्लेटफ़ॉर्म पर इतना कंटेंट मिलने लगा है कि लोगों ने सिनेमाहॉल जाना कम कर दिया है. यही वजह है कि बड़े-बड़े स्टार पर भी छोटे पर्दे पर नज़र आने को बेताब हैं. इस हफ्ते कुछ नया कंटेंट OTT पर उपलब्ध हैं. हाल के दिनों में कुछ बेहद रोमांचक और दिलचस्प वेब सीरीज आई हैं. उदाहरण के लिए दिल्ली क्राइम-2. लेकिन हम यहां, उसके बाद रिलीज़ होने वाले कंटेंट की बात कर रहे हैं.

दहन: राकन का रहस्य
इस वेब सीरीज में टिस्का चोपड़ा, सौरभ शुक्ला, मुकेश तिवारी, राजेश तेलंग और अंकुर नायर ने अभिनय किया है. विक्रांत पवार के निर्देशन में बनी दहन सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हो चुकी है. इसकी कहानी एक आईएएस की है, जो अपने पति की असमय मौत और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते हाशिये पर है. हालांकि, इसके अलावा भी स्टोरी में काफी कुछ है, जो इसे अलग बनता है.

जोगी (Jogi)
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'जोगी' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म की कहानी 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों पर आधारित है. डायरेक्टर अली अब्बास जफर की यह फिल्म दंगों के कई दर्दनाक पहलुओं को फिर से सबके सामने लाने की कोशिश करती है. फिल्म में जोगी के पिता का यह डायलॉग 'हमारी तो आदत है उखड़कर फिर से खड़े हो जाना' लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

शिक्षा मंडल (Siksha Mandal)
MX प्लेयर की इस वेब सीरीज में गुलशन देवैया, गौहर खान, पवन मल्होत्रा, कुमार सौरभ, इरम बदर खान और शिवानी सिंह ने अभिनय किया है. इसकी कहानी शिक्षा माफिया पर केंद्रित है. एग्जाम में डमी कैंडिडेट बैठाने से लेकर नीचे से ऊपर तक फैले भ्रष्टाचार को 'शिक्षा मंडल' में दर्शाया गया है. इस सीरीज को पूरा देखने के लिए अब MXप्लेयर सब्सक्राइब करना होगा.

Belashuru
यह एक बंगाली-फैमिली ड्रामा फिल्म है, इसे Hoichoi पर देखा जा सकता है. फिल्म की ककहानी परिवार के एक सदस्य के Alzheimer से पीड़ित होने से जुड़ी है. बीमारी के बाद परिवार के सदस्यों के व्यवहार और भावनाओं को निर्देशक ने बहुत अच्छे ढंग से दर्शकों के सामने पेश करने का प्रयास किया है. फिल्म के डायरेक्टर Shiboprosad Mukherjee और Nandita Roy हैं. जबकि सौमित्र चटर्जी, स्वातिलेखा सेनगुप्ता, सायक चक्रवर्ती, शंकर चक्रवर्ती, ऋतुपर्णा सेनगुप्ता, अपराजिता आध्या, मोनामी घोष, अनिंद्य चटर्जी, खराज मुखर्जी, सुजॉय प्रसाद चटर्जी और इंद्राणी दत्ता ने इसमें अभिनय किया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago