✕

होम / B टाउन / Jawan Box Office Collection: पहले ही दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, 100 करोड़ के पार पहुंची फिल्म?

Jawan Box Office Collection: पहले ही दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, 100 करोड़ के पार पहुंची फिल्म?

फिल्म ने रिलीज होने के बाद दोपहर 12 बजे तक सिर्फ भारत में ही लगभग 19.35 करोड़ रुपयों का बिजनेस कर लिया था.

पवन कुमार मिश्रा 3 years ago

कल यानी 7 सितंबर 2023 को सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. रिलीज होने से पहले जवान ने एडवांस बुकिंग के शाहरुख खान के ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया था लेकिन रिलीज होने के बाद से इस फिल्म को लोगों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया है. 

पहले दिन की इतनी कमाई
शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) का इंतजार लोग बहुत बेसब्री से कर रहे थे और फिल्म ने फैन्स इंतजार के फल को मीठा साबित भी किया है. फिल्म ने रिलीज होने के बाद दोपहर 12 बजे तक सिर्फ भारत में ही लगभग 19.35 करोड़ रुपयों का बिजनेस कर लिया था. जवान अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर फिल्म बन चुकी है और फिल्म ने बहुत से रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं. Sacnilk की मानें तो सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही फिल्म ने अपने पहले दिन लगभग 75 करोड़ रुपयों का बिजनेस किया है. 

सबसे बड़ी हिंदी ओपनर
आपको बता दें कि इससे पहले भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग का दर्जा अगर किसी फिल्म को प्राप्त था तो वह भी शाहरुख खान की ही फिल्म पठान (Pathaan) थी. पठान ने अपने पहले ही दिन के दौरान 27.02 करोड़ रूपए की ओपनिंग की थी और इसके बाद लिस्ट में अगला नाम मास एंटरटेनर फिल्म KGF 2 का था जिसने पहले ही दिन लगभग 22.15 करोड़ रुपयों की कमाई की थी, लेकिन शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) ने पहले ही दिन लगभग 75 करोड़ रुपयों की कमाई की है जिसके बाद यह अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर फिल्म बन गई है. 

100 करोड़ के पार पहुंची जवान?
रात 10 बजे तक फिल्म ने लगभग 29.50 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली थी. इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का बिजनेस किया है. दूसरी तरफ आज के 42 करोड़ और कल के 75 करोड़ रुपयों की कमाई के बाद फिल्म ने भारत में लगभग 117 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं आज, यानी अपने दुसरे दिन के रन के दौरान 12 बजे तक ही फिल्म ने भारतीय चेनों पर 42.55 करोड़ रुपयों का बिजनेस कर लिया है.

PVR INOX के शेयरों में आया उछाल
जब भी कोई फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म करती है तो उस फिल्म से जुड़े निर्माताओं और अन्य कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को भी मिलता है. इधर शाहरुख की जवान के जबरदस्त रिव्यु सामने आए और उधर PVR INOX के शेयरों में रफ्तार की खबर ने भी तेजी पकड़ ली. पिछले एक महीने के दौरान PVR INOX के शेयरों द्वारा 15% जितना रिटर्न दिया गया है. वहीं, अगर पिछले 6 महीनों की बात करें तो इन शेयरों ने 27% से ज्यादा के रिटर्न दिए जा चुके हैं.  

Jawan कितनी करेगी कमाई?
हाल ही में सनी देओल की फिल्म Gadar 2 रिलीज की गई थी. रिलीज होने के 24वें दिन यह फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. दूसरी तरफ शाहरुख खान की पिछली फिल्म पठान ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और ऐसा करने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म भी है. एक्सपर्ट्स की मानें तो जवान अपने पहले हफ्ते के दौरान ही 300-350 करोड़ रुपयों का बिजनेस कर सकती है. बात ऑक्यूपेंसी की करें तो इस वक्त देश भर के कई सिनेमाघरों में जवान के लिए जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और कई शो सोल्डआउट भी हो रहे हैं. 
 

यह भी पढ़ें: हिट होती फिल्मों से PVR Inox को 'अच्छे दिनों' वाली फीलिंग, उछाल पर शेयर 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago