✕

होम / B टाउन / Fighter Box Office Collection: दूसरे दिन कहां पहुंची ऋतिक रोशन की फिल्म?

Fighter Box Office Collection: दूसरे दिन कहां पहुंची ऋतिक रोशन की फिल्म?

ऑडियंस से शानदार फीडबैक मिला है और इस शानदार फीडबैक की बदौलत फिल्म ने दूसरे दिन कुल 41.20 करोड़ रुपए की कलेक्शन की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले साल एक से बढ़कर एक भारतीय फिल्मों ने सिनेमा में रौनक बनाये रखी और अब इस साल की शुरुआत में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) बड़े परदे पर उतर चुकी है. आज इस फिल्म की रिलीज को दो दिन पूरे हो चुके हैं ऐसे में आइये जानते हैं रिलीज के दूसरे दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही है. 

दूसरे दिन कुछ ऐसा रहा प्रदर्शन
आपको बता दें कि भारत में फाइटर ने पहले दिन 24.60 करोड़ रुपयों की शानदार ओपनिंग से शुरुआत की थी. आपको बता दें कि फाइटर को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया गया था और दूसरे दिन घरेलु बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को ऑडियंस से शानदार फीडबैक मिला है और इस शानदार फीडबैक की बदौलत फिल्म ने दूसरे दिन कुल 41.20 करोड़ रुपए की कलेक्शन की है. दुसरे दिन हुई कमाई के बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कंपनी की कुल कमाई 65.8 करोड़ रुपयों पर पहुंच गई है. 

एक्सपर्ट्स की राय
माना जा रहा है कि फिल्म की सफलता के पीछे अंतर्राष्ट्रीय मार्केटों में फिल्म द्वारा की जा रही जबरदस्त कमाई मौजूद है और फिल्म की वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 100 करोड़ रुपयों के आस पास पहुंचने वाली है और दूसरे दिन घरेलु बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 62 करोड़ रुपयों की कमाई की है और दुनिया भर में कंपनी की कुल कमाई 96 करोड़ रुपयों पर पहुंच गई है. एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर फिल्म की यही गति वीकेंड पर भी बनी रहती है तो फिल्म द्वारा और अच्छा प्रदर्शन करने की संभावनाएं हैं. 

फिल्म का जबरदस्त बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
जिस तरह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है उससे राष्ट्रीय हॉलिडे के बावजूद ऑडियंस के जबरदस्त रिएक्शन का पता चलता है. फाइटर, एक्शन से भरपूर है और फिल्म की कास्ट में मौजूद सितारों की बदौलत भी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. इन सभी कारकों की वजह से फाइटर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो सकती है. इसके साथ ही एक्सपर्ट्स ये भी मानकर चल रहे हैं कि यह फिल्म 250 करोड़ के बजट से भी आगे निकल सकती है. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद के द्वारा किया गया है और यह फिल्म देशभक्ति से ओत-प्रोत है.
 

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki ने 20 साल पहले बताई थी गलत माइलेज, भरना पड़ा हर्जाना!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago