✕

होम / B टाउन / कितने अमीर हैं BJP के 'राम' और 'क्वीन'? जानें नेटवर्थ से लेकर सबकुछ  

कितने अमीर हैं BJP के 'राम' और 'क्वीन'? जानें नेटवर्थ से लेकर सबकुछ  

अरुण गोविल और कंगना रनौत को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना कैंडिडेट घोषित किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भाजपा ने टीवी के 'राम' और बॉलीवुड की 'क्वीन' पर दांव लगाया है. अरुण गोविल (Arun Govil) को मेरठ से लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है. जबकि कंगना रनौत (Bollywood Actress Kangana Ranaut) को पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से टिकट दिया है. कंगना पिछले काफी समय से 'कमल' थामकर सियासी पारी शुरू करने की कोशिश कर रही थीं और अब उनकी कोशिश सफल हो गई है. दोनों ही चेहरे लोकप्रिय हैं और उनकी लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है, इसलिए भाजपा को पूरा विश्वास है कि मेरठ और मंदी लोकसभा सीट उसकी झोली में आना तय है.  

रामायण से हुई थी इतनी कमाई 
अरुण गोविल ने रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाई थी, जिसके चलते वह आज भी काफी लोकप्रिय हैं. वैसे, उन्होंने विक्रम और बेताल जैसे कई दूसरे धारावाहिकों और फिल्मों में भी काम किया, लेकिन प्रसिद्धि उन्हें रामायण से ही मिली. गोविल का जन्म मेरठ जिले में 12 जनवरी, 1958 को हुआ था और बचपन शाहजहांपुर में बीता. उन्हें 'रामायण' के हर एपिसोड के लिए करीब 51 हजार रुपए का भुगतान किया जाता था. इसके कुल 81 एपिसोड प्रसारित हुए थे. इस हिसाब से देखें तो TV के 'राम' को लगभग 40 लाख रुपए बतौर फीस मिले होंगे. एक रिपोर्ट की मानें, तो 'ओह माय गॉड 2' में छोटे से रोल के लिए उन्होंने 50 लाख रुपए फीस ली थी.

लग्जरी कारों के शौकीन हैं गोविल 
अरुण गोविल की कुल नेटवर्थ की बात करें, तो यह करीब 38 करोड़ है. उन्हें लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है. उन्होंने 2022 में लगभग 60 लाख रुपए कीमत वाली Mercedes Benz C-Class खरीदी थी. अरुण गोविल मुंबई में अपनी फैमिली के साथ रहते हैं. अक्सर ऐसा होता है कि TV या फिल्मी दुनिया के सितारे चुनाव तो जीत जाते हैं, लेकिन अपने निर्वाचन क्षेत्र में कम ही दिखाई देते हैं. इसलिए अरुण गोविल और कंगना को लेकर भी यही आशंका जताई जा रही है. 

इतनी है कंगना की नेटवर्थ 
वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल के मंडी जिले में हुआ था. इसलिए बीजेपी ने उन्हें यहीं से चुनावी मैदान में उतारा है. कंगना का परिवार राजनीति से जुड़ा रहा है. उन्होंने 2006 में अनुराग बासु की फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कंगना की नेटवर्थ लगभग 90 करोड़ रुपए है. वह हर फिल्म के लिए 21-25 करोड़ रुपए फीस लेती हैं. कंगना को भी लग्जरी गाड़ियों का बहुत शौक है. उनके कारों के कलेक्शन में Mercedes Benz GLE SUV, BMW 7-सीरीज, Audi Q3 और Mercedes Maybach S-Class शामिल हैं. कंगना के पास हिमाचल प्रदेश के मनाली में आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपए है. इसके अलावा, मुंबई में भी उनका 20 करोड़ की कीमत वाला एक अपार्टमेंट है. मुंबई के पाली हिल इलाके में उनका ऑफिस है, जिसकी कीमत करीब 48 करोड़ रुपए है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago