✕

होम / B टाउन / 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: धमाका कर रही यह फिल्म, जानिए अब तक कितना कमा चुकी

'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: धमाका कर रही यह फिल्म, जानिए अब तक कितना कमा चुकी

9 सितंबर को रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र' ने ओपनिंग डे पर ही धमाका कर दिया था. फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. कोरोना काल के बाद यह पहली बॉलीवुड फिल्म है, जो बंपर कमाई कर रही है. इस फिल्म का बजट 410 करोड़ रुपये है और शुरुआती तीन दिन में ही यह फिल्म सिर्फ भारत में ही 100 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर चुकी है. वर्ल्डवाइड बात करें तो यह फिल्म तीन दिन में करीब 240 करोड़ रुपये कमा चुकी है. इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है.

दर्शक सिनेमाघरों में टूट पड़े
फिल्म को लेकर क्रिटिक्स की अलग-अलग राय है. कुछ ने इसे अच्छा बताया है, तो कुछ ने इसे ट्रैक से उतरा हुआ बताया है, लेकिन दर्शकों की राय तो कुछ और ही है. इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में टूट पड़े हैं. इस फिल्म को लेकर शुरू से ही इतना क्रेज था कि इसकी एडवांस बुकिंग एक सप्ताह पहले ही शुरू कर दी गई थी.

पहले तीन दिन की कमाई: 'ब्रह्मास्त्र' vs 'लाल सिंह चड्ढा'  vs 'रक्षा बंधन' vs 'दोबारा'

'ब्रह्मास्त्र' की भारत में तीन दिन की कमाई 100 करोड़ के पार
9 सितंबर को रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र' ने ओपनिंग डे पर ही धमाका कर दिया था. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 31.5 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे दिन, यानी 10 सितंबर (शनिवार) को इस फिल्म ने 37.5 करोड़ रुपये की कमाई की. रविवार (11 सितंबर) को इस फिल्म ने 39.5 करोड़ रुपये कमाए. तीनों दिन की कमाई को मिला दें तो 'ब्रह्मास्त्र' सिर्फ भारत में अब तक 108.5 करोड़ रुपये कमा चुकी है.

'लाल सिंह चड्ढा' की तीन दिन की कमाई
11 अगस्त को रिलीज हुई आमिर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' की परफॉर्मेंस बिल्कुल निराशाजनक रही. इस फिल्म ने ओपनिंग डे (गुरुवार) पर 11.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि दूसरे दिन (शुक्रवार) 7.26 करोड़ रुपये और तीसरे दिन (शनिवार) को 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 'लाल सिंह चड्ढा' ने शुरुआती तीन दिन में भारत में सिर्फ 27.96 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

'रक्षा बंधन' की तीन दिन की कमाई
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'रक्षा बंधन' भी 11 अगस्त को ही 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ रिलीज हुई थी. 'रक्षा बंधन' की कुछ क्रिटिक्स ने तारीफ भी की थी, लेकिन दर्शकों को यह फिल्म पसंद नहीं आई. इस फिल्म ने ओपनिंग डे (गुरुवार) पर 8.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी. उसके बाद दूसरे दिन (शुक्रवार) 6.40 करोड़ रुपये और तीसरे दिन (शनिवार) को 6.51 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 'रक्षा बंधन' ने शुरुआती तीन दिन में भारत में सिर्फ 21.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

'दोबारा' की तीन दिन की कमाई
19 अगस्त को तापसी पन्नू स्टारर 'दोबारा' रिलीज हुई थी. इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप थे. 50 करोड़ की बजट वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. ओपनिंग डे (शुक्रवार) पर तो यह फिल्म एक करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू सकी और सिर्फ 72 लाख रुपये ही कमा सकी. दूसरे दिन (शनिवार) को इस फिल्म ने 1.02 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तीसरे दिन (रविवार) को यह फिल्म 1.24 करोड़ रुपये ही कमा सकी. 'दोबार' ने शुरुआती तीन दिन में भारत में सिर्फ 2.98 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

VIDEO : कार की सीट बेल्ट पर नितिन गडकरी ने किया ये बड़ा ऐलान, जान लें वरना बहुत पछताएंगे


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago