होम / B टाउन / बुरे फंस गए Zomato और Hrithik Roshan, जानिए क्या है 'महाकाल थाली विवाद'

बुरे फंस गए Zomato और Hrithik Roshan, जानिए क्या है 'महाकाल थाली विवाद'

विवाद बढ़ने के बाद जोमैटो ने ऋतिक रोशन स्टारर ऐड वापस ले लिया है और इस ऐड को लेकर माफी भी मांगी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कानपुर: कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने रविवार को ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमाटो (Zomato) और बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

क्या है विवाद
दरअसल, जोमैटो के एक विज्ञापन में अभिनेता ऋतिक रोशन को महाकाल ज्योतिर्लिंग मंदिर से ऑनलाइन फूड डिलीवरी के जरिए महाकाल प्रसाद थाली प्राप्त करते हुए दिखाया गया था. इसपर कैट का मानना है कि देश के लोगों की आस्था के केंद्र महाकाल मंदिर के प्रसाद को व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए उपयोग किया गया है, जो सदियों से भक्तों को मुफ्त में परोसी जाती है. ऐसे में इस प्रसाद रूपी थाली को मंदिर के बाहर किसी को भी देने का तो सवाल ही नहीं उठता. उधर, मध्य प्रदेश के सतना शहर में कैट ने एक व्यापारी सम्मेलन में भी जिले के व्यापारी नेताओं से ऋतिक रोशन और जोमटो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश जारी किया है.

राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने क्या कहा
कैट (CAIT) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल के मुताबिक उक्त विज्ञापन में अभिनेता ऋतिक रोशन को यह कहते हुए दिखाया गया है, "थाली खाने का मन था, महाकाल से मंगा लिया" जो कि यह विज्ञापन काफी आपत्तिजनक है और भारत के लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला है. देश के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक महाकाल मंदिर को व्यापारिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना यह दर्शाता है कि FDI के जरिये से प्राप्त धन से ये कंपनियां किस तरह से कानून और व्यवस्था का मजाक बना रही हैं. राष्ट्रीय महामंत्री खंडेलवाल ने कहा कि विज्ञापन जारी होने के बाद कंपनी को कितने ऑर्डर मिले और महाकाल प्रसाद थाली की आड़ में वह ऑर्डर कहां से पूरे हुए, इसकी जांच होनी चाहिए.

 

 

Zomato ने मांगी माफी
विवाद बढ़ने के बाद जोमैटो ने महाकाल मंदिर पर ऋतिक रोशन स्टारर ऐड वापस ले लिया है. कंपनी ने विवाद के बाद इस ऐड को लेकर माफी भी मांगी है. जोमैटो केयर ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, "ऋतिक रोशन ने महाकाल रेस्टोरेंट से थाली मंगाने की बात कही थी. हम उज्जैन के लोगों की भावनाओं का पूरे हृदय से सम्मान करते हैं. इस विज्ञापन को हटा दिया गया है. हमारा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और हम इसके लिए दिल से माफी मांगते हैं.'

 

 

'ऋतिक रोशन के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए'
इस विवाद पर कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतिया ने कहा कि किसी भी उत्पाद का ब्रांड एम्बेसडर या सेलिब्रिटी ऐसे उत्पाद की बिक्री तंत्र का एक अभिन्न अंग है क्योंकि किसी भी उत्पाद का समर्थन करने के बदले, ये हस्तियां बड़ी मात्रा में कीमत लेती हैं. ऐसे में अभिनेता ऋतिक रोशन के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए. कैट के अध्यक्ष भरतिया के मुताबिक जोमैटो ने महाकाल मंदिर का उपयोग अपनी कंपनी के व्यावसायिक लाभ को बढ़ावा देने के लिए किया. इनके मुताबिक महाकाल मंदिर में भक्तों को थाली में प्रसाद परोसा जाता है लेकिन किसी को भी व्यापारिक कार्य के लिए नहीं मिल सकता है तो फिर जोमैटो ऑनलाइन डिलीवरी के माध्यम से प्रसाद थाली की डिलीवरी कैसे कर सकता है?

तत्काल कार्रवाई करने की मांग
अध्यक्ष के मुताबिक महाकाल मंदिर महादेव शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और मंदिर में हर दिन हजारों भक्तों को मुफ्त भोजन परोसा जाता है जो सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपराओं में से एक है. इसलिए सरकार और संबंधित सरकारी एजेंसियों द्वारा अभिनेता ऋतिक रोशन और जोमाटो पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

सेंसेक्स संभला, निफ्टी फिसला... आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, बाजार खुलने से पहले जानें अहम संकेत

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 113.61 अंक यानी 0.15% की तेजी के साथ 78,079.96 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई का निफ्टी50 40.10 अंक यानी 0.16% की गिरावट के साथ 24,395.85 अंक पर बंद हुआ.

22 minutes ago

₹1 लाख करोड़ की मेगा डील! एयरफोर्स के लिए भारत में बनेंगे 60 नए मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट

रक्षा मंत्रालय ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये के मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है.

1 minute ago

कच्चे तेल और इलेक्ट्रॉनिक्स ने बढ़ाया आयात का बिल, जुलाई में 6 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा व्यापार घाटा

जुलाई में आयात 76.22 अरब डॉलर के 9 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा. कच्चे तेल और इलेक्ट्रॉनिक सामान की भारी खरीदारी से व्यापार घाटा बढ़कर 31.98 अरब डॉलर हो गया, हालांकि निर्यात में करीब 20% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

13 minutes ago

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

15 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

17 hours ago