✕

होम / B टाउन / Animal Box Office: फिल्म ने अपने नाम किये ये रिकॉर्ड, 500 करोड़ का आंकड़ा किया पार!

Animal Box Office: फिल्म ने अपने नाम किये ये रिकॉर्ड, 500 करोड़ का आंकड़ा किया पार!

पहले के मुकाबले फिल्म की रफ्तार थोड़ी कम जरूर हुई है लेकिन फिर भी रिलीज होने के 8 दिन बाद भी फिल्म का प्रदर्शन काफी मजबूत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनीमल (Animal Box Office) ने चारों तरफ धमाल मचाकर रख दिया है. हालांकि फिल्म को ‘A’ यानी एडल्ट रेटिंग मिली है लेकिन इस रेटिंग से फिल्म के प्रदर्शन पर कुछ ख़ास असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है और लगातार फिल्म कई शानदार रिकार्ड्स अपने नाम कर रही है. 

500 करोड़ का आंकड़ा किया पार
Animal की स्टारकास्ट बेहद खास है और इस फिल्म में रणबीर कपूर प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं. उनके साथ ही फिल्म में अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ती दीमरी भी मौजूद है. एनीमल (Animal Box Office) सबसे ज्यादा कमाई करने वाली A ग्रेड की फिल्म बन चुकी है. हालांकि पहले के मुकाबले फिल्म की रफ्तार थोड़ी कम जरूर हुई है लेकिन फिर भी रिलीज होने के 8 दिन बाद भी फिल्म का प्रदर्शन काफी बेहतर और मजबूत है. फिल्म के शाम के शो में फुटफॉल में वृद्धि देखने को मिल रही है. आपको बता दें कि अपने पहले ही हफ्ते में एनीमल 500 करोड़ रुपयों का आंकड़ा पार कर चुकी है. 

आगे कैसा होगा प्रदर्शन
एक्सपर्ट्स की मानें तो दूसरे हफ्ते में भी एनीमल (Animal Box Office) की ये तेज तर्रार रफ्तार जारी रहेगी क्योंकि देश के उत्तरी और मुंबई के कुछ हिस्सों में फिल्म दर्शकों पर काफी मजबूत पकड़ बना रही है. अगर फिल्म की रफ्तार ऐसी ही बनी रहती है तो जल्द ही फिल्म 150 करोड़ रुपयों का आंकड़ा भी छू लेगी. वैसे तो फिल्म को काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ा है लेकिन अब सिनेमा में फिल्म के शानदार प्रदर्शन ने सबको चौंकाकर रख दिया है. कुछ लोग फिल्म को बहुत ज्यादा वायलेंट बता रहे हैं और इसके कुछ विशेष हिस्सों की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं लेकिन इस सबके बावजूद भी एनीमल 2023 की सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो चुकी है. 

A ग्रेड रेटिंग
एनीमल (Animal Box Office) की कहानी एक बाप और बेटे के बीच चुनौतियों से भरे रिश्ते की कहानी है जिसमें रणबीर कपूर ने रणविजय सिंह की मुख्य भूमिका निभाई है और अनिल कपूर ने रणविजय सिंह के पिता बलबीर सिंह की भूमिका निभाई है. वैसे तो फिल्म निर्माताओं की कोशिश थी कि इस फिल्म को भी यूनिवर्सल रेटिंग मिले लेकिन CBFC द्वारा फिल्म को A ग्रेड की रेटिंग दी गई थी.
 

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट: दिल्ली शराब घोटाले में एक दुसरे के विरोध में नजर आ रहे हैं CBI और ED!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago