✕

होम / B टाउन / Akshay, Rajinikanth से लेकर ये हैं भारत के टॉप 5 सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले स्टार्स

Akshay, Rajinikanth से लेकर ये हैं भारत के टॉप 5 सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले स्टार्स

इनकम टैक्स डे पर आयकर विभाग ने भारत के फिल्म उद्योग के दो फेमस सुपरस्टार्स को सम्मान पत्र से सम्मानित किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः इनकम टैक्स डे पर आयकर विभाग ने भारत के फिल्म उद्योग के दो फेमस सुपरस्टार्स को सम्मान पत्र से सम्मानित किया. जहां बालीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार को सबसे ज्यादा टैक्स का भुगतान करने के लिए सम्मानित किया गया, वहीं साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को समय पर टैक्स पेमेंट करने के लिए यह सम्मान दिया गया. हालांकि केवल ये दो ही बल्कि कई ऐसे स्टार्स हैं, जो कि अपनी कमाई का करोड़ों रुपये हिस्सा टैक्स के तौर पर अदा करते हैं और इसके बारे में आम जनता को भी बताते हैं. 

अक्षय को लंदन तो रजनीकांत को चेन्नई में नवाजा गया

अक्षय कुमार फिलहाल लंदन में अपनी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. आयकर विभाग ने उनको लंदन में ही ये सम्मान पत्र भेजा कि है वो देश के सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले व्यक्तियों में से एक हैं. अक्षय कुमार लंबे समय से देश के टॉप टैक्सपेयर्स में शुमार हैं.  2017 में, अक्षय को  29.5 करोड़ रुपये का टैक्स पेमेंट करने के लिए जाना गया था. उन्हें फोर्ब्स की सबसे अधिक भुगतान वाली हस्तियों की सूची में 10 वें स्थान पर रखा था. तब से, उनकी आय और सरकार को उनके द्वारा चुकाए जाने वाले करों की राशि कई गुना बढ़ गई है. अमिताभ बच्चन और सलमान खान उस वर्ष क्रमशः 70 और 44 करोड़ के कर भुगतान के लिए सूची में सबसे ऊपर थे. 

रजनीकांत की बेटी ने लिया सम्मान

चेन्नई में रविवार को तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने समारोह की अध्यक्षता की, जहां ऐश्वर्या ने अपने पिता की ओर से पुरस्कार स्वीकार किया. रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने इंस्टाग्राम पर अभिनेताओं के प्रशंसकों के साथ अपडेट शेयर किया.

जैसे ही ऐश्वर्या ने खबर साझा की, प्रशंसकों ने टिप्पणी अनुभाग में रजनीकांत को बधाई दी. एक सोशल मीडिया यूजर ने टिप्पणी की, "थलाइवर के प्रशंसक होने पर गर्व है." एक अन्य ने लिखा, "थलाइवर को बधाई. रजनीकांत सर निश्चित रूप से एक जिम्मेदार नागरिक हैं."

इनके अलावा लिस्ट में ये स्टार्स भी शामिल हैंः

अमिताभ बच्चन

79 साल के अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं. ब्रह्मास्त्र, अलविदा, उंचाई, प्रोजेक्ट के और द इंटर्न का रीमेक उनकी अगली प्रोजेक्ट्स में से हैं. वह कौन बनेगा करोड़पति भी प्रस्तुत करते हैं और कई विज्ञापनों में दिखाई देते हैं. उन्हें बॉलीवुड के सबसे बड़े टैक्सपेयर्स में से एक कहा जाता है. वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए टैक्स के तौर पर 70 करोड़ का भुगतान किया था. क्योंकि वह एक मेगास्टार हैं, उनका टैक्स निश्चित रूप से मेगा होगा. अन्य दिए गए स्टार्स के टैक्स देने के आंकड़े भी 2018-19 के हैं.

सलमान खान

 सलमान खान टैक्स के तौर पर सालाना 44 करोड़ रुपये का भुगतान करते हैं. सलमान की अगली फिल्म टाइगर 3 आ रही है, जिसमें वो कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ दिखाई देंगे. यह अप्रैल 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है. 

शाहरुख खान

बॉलीवुड में किंग खान के नाम से फेमस शाहरुख खान, जो अगली बार पठान फिल्म में दिखाई देंगे, बॉलीवुड में चौथे सबसे अधिक टैक्स देने वाले व्यक्ति हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लगभग  22 करोड़ रुपये टैक्स के तौर पर देते हैं. हालांकि ये टैक्स वो ब्रांड एंडोर्समेंट से देते हैं. ऐसा कहा जाता है कि फिल्मों से वो एक पैसा नहीं लेते है, हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है. 

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन इन दिनों भले ही कम फिल्में कर रहे हैं और अपनी स्क्रिप्ट को लेकर ज्यादा सिलेक्टिव हैं। हालांकि, कहा जाता है कि वह लगभग 25.5 करोड़ रुपये का भुगतान करते हैं.

VIDEO: किस उम्र में कौन बना भारत का राष्ट्रपति, यहां देखिए पूरी लिस्ट

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago