✕

होम / B टाउन / इस स्टार्टअप की मालकिन कोई और नहीं आलिया भट्ट हैं, पर लोगों से क्यों छुपाई ये बात?

इस स्टार्टअप की मालकिन कोई और नहीं आलिया भट्ट हैं, पर लोगों से क्यों छुपाई ये बात?

यह एक स्टार्टअप है, जिसकी शुरुआत आलिया भट्ट ने अक्टूबर, 2020 में की, लेकिन दो साल तक उन्होंने सभी से ये बात छिपाई रखी कि वे ही इस स्टार्टअप की फाउंडर हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक उद्यमी भी हैं? वे सिर्फ फिल्मों से ही नहीं कमातीं, बल्कि उनका खुद का एक क्लोदिंग ब्रांड भी है. उस ब्रांड का नाम है- Ed-a-Mamma. इस ब्रांड के कपड़े आपको FirstCry, AJIO और Myntra जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन बहुत कम लोगों को ही पता है कि इसकी मालकिन आलिया भट्ट हैं.

क्यों लोगों से छुपाई ये बात
यह एक स्टार्टअप है, जिसकी शुरुआत आलिया भट्ट ने अक्टूबर, 2020 में की, लेकिन दो साल तक उन्होंने सभी से ये बात छिपाई रखी कि वे ही इस स्टार्टअप की फाउंडर हैं. इसके पीछे का कारण बताते हुए आलिया भट्ट कहती हैं कि वे ये देखना चाहती थीं कि प्रोडक्ट्स अपने दम पर बिकते हैं या नहीं. उनका मानना है कि यदि लोगों को पहले से ही यह पता रहता तो शायद वे अपनी प्रोडक्ट की क्वॉलिटी का एक्चुअल एनालिसिस नहीं कर पातीं, इसलिए उन्होंने लोगों से ये बात छिपाई.

160 से 1800 ऑप्शंस पर पहुंच गई कंपनी
उन्होंने बताया कि आज वे इस बात से काफी खुश हैं कि उनके प्रोडक्ट की क्वॉलिटी इतनी अच्छी है कि उसने अपने दम पर लोगों के बीच जगह बनाई है. पिछले तीन महीने में सेल 10 गुना बढ़ चुका है. यह कंपनी की कामयाबी है. बता दें कि Ed-a-Mamma किड्सवेयर और मैटर्निटीवेयर बनाता है. स्टार्टअप की जब शुरुआत हुई थी, तब उसके पास सिर्फ 160 ऑप्शंस थे, पर आज 1800 ऑप्शंस हैं. Ed-a-Mamma अभी ई-कॉमर्स पर उपलब्ध है, लेकिन बुहत जल्द वह रिटेल शोरूम्स में भी दिखेगा. आलिया ने बताया कि Lifestyle और Shoppers Stop के साथ एक पार्टनरशिप हुई है. अब उनके ब्रांड के कपड़े इनके स्टोर्स पर भी मिलेंगे.

क्या है आलिया का फ्यूचर प्लान
इतना ही नहीं, आलिया ने कंपनी के भविष्य का प्लान भी बताया. उन्होंने बताया कि भारत में सफलता मिलने के बाद वे अब भारत के बाहर भी अपना प्रोडक्ट सेल करना चाहती हैं. वे सबसे पहले UAE में अपना क्लोदिंग प्रोडक्ट सेल करेंगी. उसके बाद यूरोप के बाजार में अपना विस्तार करेंगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि सब ठीक रहा तो एक साल के बाद वे पूरी दुनिया में अपने बिजनेस का विस्तार करेंगी.

कितने लोग करते हैं काम
आपको बता दें कि आलिया के स्टार्टअप में अभी 60 लोग काम करते हैं. जैसे-जैसे इसका ग्रोथ होगा, और नए लोग जोड़े जाएंगे. आलिया ने इस स्टार्टअप की शुरुआत किड्सवेयर से की थी और इसी साल मैटर्निटीवेयर बनाना भी शुरू किया है. वे अब इनफैंट सेगमेंट में भी कदम रखना चाहती हैं. उनका कहना है कि वे धीरे-धीरे नए सेगमेंट में कदम रखेंगी.

150 करोड़ रुपये का बिजनेस
आपको बता दें कि अभी हाल में ही आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. वे जैसे-जैसे आगे बढ़ रही हैं, उनकी एक्टिंग उतनी ही मैच्योर हो रही है. Ed-a-Mamma के साथ वे अपना जलवा अब बिजनेस के क्षेत्र में भी दिखा रही हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टार्टअप ने एक साल में ही 150 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago