✕

होम / B टाउन / ओपनिंग डे पर इतने करोड़ का बिजनेस कर सकती है 'हेरा फेरी 3', जल्द किया जाएगा फिल्म का ऐलान

ओपनिंग डे पर इतने करोड़ का बिजनेस कर सकती है 'हेरा फेरी 3', जल्द किया जाएगा फिल्म का ऐलान

प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने बताया कि 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी देखने को मिलेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: जब भी कॉमेडी फिल्मों में बात होती है, तो सबसे पहले 'हेरा फेरी' का ख्याल आता है. इस फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. परेश रावल (Paresh Rawal), अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की तिकड़ी को खूब पसंद किया गया. हाल ही में प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) पर मुहर लगा दी है और उन्होंने साफ बताया कि ये पुरानी स्टारकास्ट के साथ बहुत जल्द फ्लोर पर जाएगी. 

पुरानी स्टार कास्ट आएगी नजर
फिरोज नाडियाडवाला ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान बताया कि 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) में वही स्टार कास्ट यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar), परेश रावल (Paresh Rawal) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) देखने को मिलेंगे. उन्होंने कहा, 'अभी हम कुछ चीजों पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म को उसी तरह बनाएंगे, जिससे कैरेक्टर्स की मासूमियत बनी रहे. हम पिछले उपलब्धियों को हल्के में नहीं ले सकते हैं, इसीलिए कॉन्टेंट, स्टोरी, स्क्रीनप्ले और किरदारों को लेकर हमें सावधान रहना होगा'. 

ओपनिंग डे पर करोड़ों का कलेक्शन
इंटरव्यू के दौरान फिरोज ने बताया कि 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) के डायरेक्शन को लेकर कुछ लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. उनसे अभी बातचीत चल रही है. बहुत जल्द अनाउंसमेंट की जाएगी. ट्रेड पंडितों का मानना है कि 'हेरा फेरी 3' ओपनिंग डे (नॉन हॉलीडे) पर 60 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है. इसे लेकर फिरोज नाडियाडवाला ने कहा कि इसलिए हम पर जिम्मेदारी ज्यादा है ना?

8 साल पहले रोकना पड़ा काम
बताते चलें कि 'हेरा फेरी' (Hera Pheri) साल 2000 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. फिल्म की सक्सेस को देखते हुए साल 2006 में इसका सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' बनाया गया, जो सुपरहिट रही. फिरोज ने बताया कि 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) पर साल 2014 में काम शुरू कर दिया गया था, लेकिन रोकना पड़ा क्योंकि डायरेक्टर नीरज वोरा की तबीयत खराब हो गई थी. 13 महीने तक कोमा में रहने के बाद नीरज 14 दिसंबर, 2017 को इस दुनिया को छोड़कर चले गए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago