✕

होम / B टाउन / बॉलीवुड की 5 ऐसी बड़ी फिल्में, जिन्होंने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पर बुरी तरह पिट गई

बॉलीवुड की 5 ऐसी बड़ी फिल्में, जिन्होंने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पर बुरी तरह पिट गई

बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में रही हैं, जिन्होंने ओपनिंग डे पर छप्पर फाड़ कमाई की, लेकिन बाद में बुरी तरह पिट गई. आइए, जानते हैं ऐसी 5 फिल्मों के बारे में...

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म का क्रेज इतना है कि मल्टीप्लेक्स में एडवांस बुकिंग एक सप्ताह पहले से ही शुरू हो गई. आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और डायरेक्टर अयान मुखर्जी टिकट की एडवांस बुकिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं.

फिल्म कैसी है, यह तो रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन आपको बता दें कि इससे पहले भी बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में रही हैं, जिन्होंने ओपनिंग डे पर छप्पर फाड़ कमाई की, लेकिन बाद में बुरी तरह पिट गई. आइए, जानते हैं ऐसी 5 फिल्मों के बारे में...

Trimurti

यह फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को लेकर भी लोगों में काफी क्रेज देखने को मिला था. इस फिल्म को मुकुल आनंद ने डायरेक्ट किया था. जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और शाहरुख खान ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी. ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 1.06 करोड़ रुपये कमाई थी, जो उस वक्त एक रिकॉर्ड था. लेकिन उसके बाद क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया, जिसके कारण बंपर ओपनिंग के बावजूद यह फिल्म सिर्फ 8.57 करोड़ रुपये ही कमा सकी.

Hindustan Ki Kasam

ऐसी ही 1999 में एक फिल्म रिलीज हुई थी- हिंदुस्तान की कसम. अजय देवगन, सुष्मिता सोन, मनीषा कोइराला और अमिताभ बच्चन इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे. ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की. पहले दिन की कमाई देखकर ऐसा लग रहा था कि फिल्म तहलका मचा देगी, दर्शकों ने इस फिल्म को नकार दिया. यह फिल्म सिर्फ 13.96 करोड़ रुपये ही कमा सकी.

Refugee

इसके बाद सन 2000 में एक फिल्म आई थी- रिफ्यूजी. अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर की यह पहली फिल्म थी. इस फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त क्रेज था. इसका असर पहले दिन ही देखने को मिला और फिल्म ने 1.56 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की, लेकिन फिर वही हुआ जिसका डर था. फिल्म लोगों को प्रभावित नहीं कर पाई और इसकी कुल कमाई 17.08 करोड़ रुपये पर सिमट गई.

Mangal Pandey

2005 में आई मंगल पांडे फिल्म को कैसे भूल सकते हैं. आमिर खान ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी. उनकी मेहनत देखकर फैंस को लगा कि बहुत ही गजब की फिल्म आ रही है और पहले दिन इस फिल्म ने 3.24 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली. जब लोग थिएटर के अंदर गए, तब उन्हें लगा कि पैसा तो वसूल ही नहीं हो पाया और फिल्म की पूरी कमाई 27.86 करोड़ रुपये पर सिमट गई.

Thugs of Hindostan

आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ की 2018 ऐसी ही एक फिल्म आई थी- ठग्स ऑफ हिंदोस्तान. इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर क्या कुछ नहीं किया गया. लोगों को लगा ऐसी फिल्म तो कभी देखी ही नहीं होगी और रिलीज होते ही थिएटर में टूट पड़े. उसका असर ये हुआ कि फिल्म ने पहले दिन ही 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली, लेकिन लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई. पहले दिन की बंपर कमाई का असर ज्यादा दिन देखने को नहीं मिला और फिल्म की पूरी कमाई 138.34 करोड़ रुपये पर सिमट गई.

VIDEO : 'ब्रह्मास्त्र' से लेकर 'विक्रम वेधा' तक, सितंबर में रिलीज हो रही हैं ये 11 शानदार फिल्में


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago