होम / चुनाव / क्या गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाएंगे ठाकरे बंधु? सामने आई बड़ी खबर 

क्या गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाएंगे ठाकरे बंधु? सामने आई बड़ी खबर 

महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव कराए जाएंगे. 20 नवंबर को महाराष्ट्र की जनता अपनी सरकार का चुनाव करेगी और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महाराष्ट्र में विधासनभा चुनाव की तारीख सामने आने के बाद सभी दल तैयारियों में जुट गए हैं. भाजपा जहां हरियाणा चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित है. वहीं, विपक्षी  दलों के गठबंधन महाविकास अघाड़ी को उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी उसका प्रदर्शन शानदार रहेगा. इस बीच, ठाकरे बंधुओं का पारिवारिक झगड़ा खत्म होने के भी संकेत मिल रहे हैं. खबर है कि इस गृह-युद्ध के समाप्ति के लिए उद्धव ठाकरे पहल कर सकते हैं. 

फैसला होना बाकी  
एक रिपोर्ट के अनुसार, उद्धव ठाकरे अपने  चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ रिश्ते सुधारने के लिए बड़ा कदम उठा सकते हैं. इसके तहत उद्धव, राज के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ कैंडिडेट नहीं उतारेंगे. यदि ऐसा होता है तो ठाकरे परिवार में करीब डेढ़ दशक से चल रही जंग कुछ धीमी पड़ सकती है. अमित ठाकरे मनसे की टिकट पर माहिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. वह महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष हैं. हालांकि, अभी अमित की उम्मीदवारी पर फाइनल फैसला नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग के मद्देनजर राज ठाकरे अपने बेटे को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं.

लग चुके हैं कई झटके
राज्य के सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि यदि अमित ठाकरे को टिकट मिला, तो उद्धव उनके सामने कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी. गौर करने वाली बात यह है कि 2019 में जब आदित्य ठाकरे वरली सीट से चुनाव लड़ा था, तो मनसे ने भी उनके खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था. उद्धव ठाकरे भी ऐसा ही कर सकते हैं. उद्धव ठाकरे को पिछले कुछ समय में काफी झटके लगे हैं. उन्हें सत्ता छोड़नी पड़ी, पार्टी भी उनके हाथ से चली गई ऐसे में वह पारिवारिक रिश्ते सुधारने पर ध्यान दे रहे हैं. वैसे भी महाराष्ट्र के वोटर्स शुरुआत से यही चाहते रहे हैं कि दोनों भाई साथ मिलकर चुनाव लड़ें. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago