होम / चुनाव / क्या हरियाणा चुनाव की तारीखों में होने वाला है बदलाव? इस वजह से खड़ा हुआ ये सवाल

क्या हरियाणा चुनाव की तारीखों में होने वाला है बदलाव? इस वजह से खड़ा हुआ ये सवाल

हाल ही में चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. हरियाणा में 1 अक्टूबर को वोट डाले जाने हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव हो सकता है? यह सवाल इसलिए खड़ा हुआ है, क्योंकि भाजपा और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने चुनाव आयोग से एक हफ्ते के लिए चुनाव टालने की मांग की है. एक रिपोर्ट के अनुसार,  दोनों दलों ने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर छुट्टियों का हवाला देते हुए कहा है कि 1 अक्तूबर की बजाए चुनाव की तारीख कुछ आगे बढ़ाई जाए. बता दें कि हरियाणा में एक ही चरण में 1 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे.

पत्र में दिया ये तर्क 
दोनों दलों ने चुनाव आयोग को अलग-अलग पत्र लिखकर बिश्नोई समुदाय के धार्मिक आयोजन, वीकेंड और पब्लिक हॉलिडे का हवाला दिया है. BJP और INLD का तर्क है कि मतदाता छुट्टियों पर जा सकते हैं, जिसका असर मतदान पर पड़ सकता है. इसलिए मतदान की तारीख को कम से कम एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ाया जाए. इस चिट्ठी में कहा गया है कि 28 सितंबर को शनिवार, 29 सितंबर को रविवार है. इसके बाद 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 3 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती है. इसके मद्देनजर मतदाता लंबी छुट्टी पर जाने की योजना बना सकते हैं. इससे मतदान प्रतिशत कम रह सकता है.

बिश्नोई समाज ने भी की मांग
अभय चौटाला की पार्टी आईएनएलडी ने तो यहां तक कहा है कि यदि चुनाव की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाता, तो मतदान में 15% से 20% की कमी आ सकती है. वहीं, अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया ने भी चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर चुनाव आगे बढ़ाने की मांग की है. बता दें कि हरियाणा की करीब 20 विधानसभा क्षेत्रों में बिश्नोई समुदाय की मौजूदगी है. यदि आयोग BJP, INLD और बिश्नोई समाज की मांग मान लेता है, तो विधानसभा चुनाव की तारीख 7 या 8 अक्टूबर हो सकती है.

कांग्रेस-आप ने कसा तंज 
वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने इसे हार का डर बताया है. AAP नेता सुशील गुप्ता ने कहा कि बीजेपी को चुनाव में हार का डर है, इसलिए वो चुनाव की तारीख आगे बढ़ाना चाहती है. हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान चौधरी ने भी कहा कि चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की अनुचित मांग के पीछे असली मकसद सत्ता से हाथ धोने का डर है. हाल ही में चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनावों की तारीख का ऐलान किया था. हरियाणा में एक ही फेज में चुनाव कराए जाएंगे. एक अक्टूबर को राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 6 अक्टूबर को नतीजे आएंगे. जबकि घाटी में 3 चरणों में चुनाव कराया जाएगा. पहले चरण में 18 सितंबर को वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर और तीसरे चरण का एक अक्टूबर को होगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago