होम / चुनाव / तमाम खूबियों से लैस है PM मोदी का चुनावी रथ, इसके आगे बम भी बेअसर

तमाम खूबियों से लैस है PM मोदी का चुनावी रथ, इसके आगे बम भी बेअसर

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए पीएम मोदी ने कई रोड शो किए हैं, मंगलवार को वह कोलकाता में रोड शो करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. 7 में से छह चरणों की वोटिंग हो गई है और आखिरी चरण के लिए 1 जून को वोट डाले जाएंगे. इस चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों से किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा. 4 जून को यह साफ हो जाएगा कि इस बार भी मोदी सरकार बनती है या इंडिया गठबंधन को जीत हासिल होती है. वैसे, अब तक जितने अनुमान लगाए गए हैं सभी भाजपा के पक्ष में जा रहे हैं. यानी मोदी सरकार की वापसी की उम्मीद सबसे ज्यादा है. 

इस मॉडल का होता है इस्तेमाल 
पूरे लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में जमकर भीड़ उमड़ी है. आखिरी चरण के लिए PM मोदी कल यानी मंगलवार को कोलकाता में एक रोड शो करेंगे. प्रधानमंत्री का चुनावी रथ कोई सामान्य वाहन नहीं होता, बल्कि इसे सुरक्षा के लिहाज से खास ढंग से तैयार किया जाता है. फिलहाल इसके लिए ईसुजू कंपनी के डी-मैक्स मॉडल का इस्तेमाल किया जा रहा है. नवंबर 2022 में पीएम मोदी के अहमदाबाद में 45 किलोमीटर लंबे रोड शो में इसी गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था. इसके बाद ऐसी 20 कारें तैयार कराई गईं.

AC पैनल और LED भी मौजूद
एक रिपोर्ट बताती है कि इस 5 सीटर कार के निचले हिस्से में 25mm की धातु की प्लेट लगी है, जो इसे बम धमाके से सुरक्षा प्रदान करती है. इसी तरह, कार के पीछे की तरफ जहां पीएम मोदी खड़े होते हैं, उसके दोनों ओर 5-5 एमएम की प्लेटें लगी हैं, जो बुलेट प्रूफ हैं. कार के अंदर National Security Guard (NSG) कमांडो और एक अतिरिक्त चालक होता है. प्रधानमंत्री के खड़े होने की जगह पर छह इंच का स्टूल भी लगा होता है, ताकि वह उस पर खड़े होकर लोगों के साथ बेहतर ढंग से संवाद कर सकें. पीएम मोदी के चेहरे के सामने AC पैनल और LED लगी होती है, जिससे भीषण गर्मी एवं रात के समय में भी आसानी से रोड शो किया जा सके.  

3 दिन पहले पहुंच जाती है
प्रत्येक रोड शो के बाद मोदी के चुनावी रथ को सर्विस सेंटर भेज दिया जाता है. जबकि उपयोग नहीं होने पर इसे प्रदेश के भाजपा कार्यालय में रखा जाता है, जहां इसके रखरखाव की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री स्तर पर होती है. रोड शो की रणनीति पार्टी की स्थानीय इकाई तैयार करती है. रोड शो से पूर्व पार्टी के स्थानीय नेता और सुरक्षा बल पैदल चलकर रूट का मुआयना करते हैं. पूरे रोड शो के दौरान स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की टीम मौजूद रहती ही. रोड शो से तीन दिन पहले यह स्पेशल कार संबंधित स्थान पर पहुंच जाती है और NSG उसे अपने कब्जे में ले लेती है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago