होम / चुनाव / BJD से इस्तीफे के बाद सुजीत कुमार ने जारी किया बयान, पार्टी पर लगाया बड़ा आरोप

BJD से इस्तीफे के बाद सुजीत कुमार ने जारी किया बयान, पार्टी पर लगाया बड़ा आरोप

नवीन पटनायक द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र के अनुसार, कुमार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निकाल दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बीजू जनता दल (बीजद) से निष्कासित किए जाने और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद बीजे़डी के पूर्व सांसद सुजीत कुमार ने भाजपा का दामन थाम लिया. भाजपा में शामिल होने के बाद सुजीत कुमार का बयान सामने आया है. सुजीत कुमार ने बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष नवीन पटनायक को अपनी इस्तीफा देने की चिट्ठी में कहा कि पार्टी में उन्हें लगातार नीचा दिखाया गया है.

पूर्व राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार ने कहा कि पार्टी को उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है. "इसलिए, मैंने यह कठिन फैसला जनहित में लिया है और आपसे निवेदन है कि मेरी इस्तीफा स्वीकार करें," उन्होंने लिखा कि मैं आपके प्रति आभार व्यक्त करता हूँ कि आपने मुझे कलेहनदी जिले के लोगों की सेवा करने का मौका दिया और KBK क्षेत्र और ओडिशा के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का अवसर प्रदान किया.

सुजीत कुमार ने इसके साथ अपनी इस्तीफे में लिखा कि मैंने हमेशा पार्टी के हित में खुद को समर्पित किया है और वर्षों से पूरी दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ पार्टी के लिए काम किया है.

आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति और राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने ओडिशा के राज्यसभा सदस्य सुजीत कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जो बीजेडी से निकाल दिए गए हैं. उन्हें पटनायक द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र के अनुसार, कुमार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तुरंत प्रभाव से पार्टी से निकाल दिया गया है. नवीन पटनायक ने लेटर में कहा कि उन्होंने पार्टी को निराश किया है, जिसने उन्हें राज्यसभा भेजा था और कलेहनदी जिले के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ ही विश्वासघात किया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago