होम / चुनाव / विनेश फोगाट के नॉमिनेशन से संपत्ति का खुलासा, जानिए कितनी नेटवर्थ की मालकिन हैं ओलंपियन

विनेश फोगाट के नॉमिनेशन से संपत्ति का खुलासा, जानिए कितनी नेटवर्थ की मालकिन हैं ओलंपियन

विनेश फोगाट ने नामांकन दाखिल कर दिया है. चुनावी हलफनामें में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने बुधवार को जींद जिले की जुलाना सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. कुश्ती से राजनीति में आईं विनेश हाल में कांग्रेस में शामिल हुई हैं.  हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जुलाना सीट से नामांकन के दौरान रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी विनेश के साथ थे. नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी कुल संपत्ति का विवरण दिया है, तो चलिए जानते हैं कितनी संपत्ति की मालकिन हैं विनेश फोगाट...

विनेश और उनके पति की आय

नामांकन में दिए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, पूर्व भारतीय पहलवान और वर्तमान में कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट की कुल सालाना आय वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 13 लाख 85 हजार 152 रुपये है. वहीं इनके पति सोमवीर राठी की सालाना इनकम 3 लाख 44 हजार 220 रुपये है. विनेश फैमिली के पास कुल कैश 2 लाख 10 हजार रुपये है. इसके अलावा विनेश का Axis, SBI और ICICI बैंक में अकाउंट है, जिनमें करीब 40 लाख रुपये डिपॉजिट हैं. जबकि इनके पति के पास दो बैंक अकाउंट और एक बैंक में 48,000 रुपये की FD है.

शेयर में भी लगाया खूब पैसा

विनेश फोगाट ने शेयर बाजार में एक भी रुपये का निवेश नहीं किया है, लेकिन इनके पति ने शेयर बाजार में कई कंपनियों में निवेश किया है. विनेश के पति सोमवीर राठी ने कुल 6 कंपनियों में 19 लाख 7 हजार रुपये से ज्यादा का निवेश कर रखा है. विनेश फोगाट ने 1.50 लाख प्रीमियम का इंश्योरेंस भी करा रखा है. वहीं इनके पति के पास 14 लाख 59 हजार की प्रीमियम वैल्यू वाली पॉलिसी है.

लाखों रुपये की लग्जरी कारें

कार की बात करें तो इनके पास 4 लग्जरी गाड़ियां हैं, जबकि इनके पति के पास एक लग्जरी गाड़ी है. चुनावी हलफनामे के मुताबिक इन लग्जरी गाड़ियों की कीमत 1 करोड़ 23 लाख रुपये है. Vinesh Phogat के कार कलेक्शन की बात करें तो इसमें उनके पास Volvo XC 60 (कीमत 35 लाख रुपये), Hyundai Creta (कीमत 12.02 लाख रुपये), Toyota Innova (कीमत 17.04 लाख रुपये) और TVS Jupiter बाइक (कीमत 40,220 रुपये) है. इसके अलावा उनके पति के नाम पर एक Mahindra Scorpio-N (कीमत 19.57 लाख रुपये) दर्ज है.

विनेश के पास कितनी चल-अचल संपत्ति ?

कांग्रेस उम्मीदवार के पास चल संपत्ति 1.10 करोड़ रुपये है, जबकि अचल संपत्ति 1.85 करोड़ रुपये है. वहीं इनके पति के पास कुल चल और अचल संपत्ति 57.35 लाख रुपये है. 31 दिसंबर 2019 को विनेश फोगाट ने 1 करोड़ 85 लाख की प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसकी मार्केट वैल्यू अब 2 करोड़ रुपये हो चुकी है.

कितने रुपये का कर्ज?

विनेश फोगाट और उनके पति के ऊपर कार लोन है. विनेश फोगाट के नाम 13.61 लाख रुपये का कार लोन है, जबकि इनके पति के ऊपर 19.32 लाख रुपये की देनदारी है. वहीं गोल्ड की बात करें तो विनेश के पास 35 ग्राम सोना और 50 ग्राम सिल्वर है. इसके अलावा, इनके पति के पास 28 ग्राम सोना और 100 ग्राम सिल्वर है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago