होम / चुनाव / Trump या Harris, कौन है अमेरिकियों की पहली पसंद? धीरे-धीरे साफ हो रही तस्वीर

Trump या Harris, कौन है अमेरिकियों की पहली पसंद? धीरे-धीरे साफ हो रही तस्वीर

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं. फिलहाल डोनाल्ड ट्रंप ला पलड़ा भारी नजर आ रहा है. उन्होंने टेक्सास-ओहायो में जीत हासिल कर ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं. कमला हैरिस 99 सीटों पर आगे चल रही हैं. वहीं, डोनाल्ड ट्रंप 171 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. कुछ देर पहले तक ट्रंप और हैरिस के बीच बड़ा फासला था, लेकिन ने इस फासले को काफी हद तक कम कर दिया है. ऐसे में फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा.  दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश में राष्ट्रपति की कुर्सी पाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 270 है.

ड्रोन और स्नाइपर्स तैनात
वोटों की गिनती अमेरिका के एरिज़ोना में स्थित मैरिकोपा काउंटी में हो रही है. मैरिकोपा काउंटी 2020 के चुनाव में विवाद का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया था. जब ट्रंप 11,000 वोटों के करीबी अंतर से जो जो बाइडेन से हार गए थे. ट्रंप प ने काउंटी पर अनियमितताओं का आरोप लगाया था लेकिन, उन्होंने कोई सबूत नहीं दे पाए. मैरिकोपा संयुक्त राज्य अमेरिका में चौथी सबसे अधिक आबादी वाली काउंटी है. सुरक्षा की दृष्टि से मतगणना केंद्र पर ड्रोन और स्नाइपर्स तैनात किए गए हैं. आशंका है कि ट्रंप के हारने पर पहले जैसा विवाद हो सकता है. सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, टेक्सास-ओहायो में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल कर ली है. 

बाजार को ट्रंप की जीत आस
अमेरिकी मतदाताओं के दिल में क्या है ये कुछ समय बाद स्पष्ट हो जायेगा. लेकिन मार्केट एक्सपर्ट्स ट्रंप की जीत की उम्मीद लगाए हुए हैं. रिसर्च एंव इन्वेस्टमेंट पवार हाउस Emkay Global ने इस बारे में एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रंप की जीत से अमेरिकी शेयर बाजार में ज्यादा तेजी आएगी. कुछ एनालिस्ट्स का तो यहां तक कहना है कि वैश्विक वित्तीय बाजारों ने अभी से ट्रंप की जीत पर जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी है. डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर कंपनियों के लिए टैक्स के नियम नरम हो सकते हैं. ट्रंप कंपनियों के लिए ज्यादा और सख्त नियम-कानून लागू करने के पक्ष में नहीं रहे हैं.

इस तरह पड़ सकता है असर
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर चुनावी नतीजे स्पष्ट नहीं आते हैं, तो इसका स्टॉक मार्केट पर खराब असर पड़ेगा. खासकर, यदि कमला हैरिस जीतती हैं, तो स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है. बिकवाली दबाव से प्रमुख अमेरिकी सूचकांक 5 प्रतिशत तक टूट सकते हैं. वहीं, ट्रंप की जीतने पर शेयर मार्केट में तेजी तो आएगी. हालांकि, अमेरिका फर्स्ट की उनकी नीति की वजह से टैरिफ में इजाफा हो सकता है. उस स्थिति में चीन पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा. साथ ही भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा. 

... तो चीन हो होगा नुकसान 
यदि चुनावी नतीजों से अमेरिकी बाजार में हलचल होती है, तो इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल सकता है. कुछ एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि ट्रैफिक बढ़ने से भारत से ज्यादा नुकसान चीन हो होगा. चीन के स्टॉक मार्केट्स पर भी दबाव बढ़ सकता है. अगर दबाव की स्थिति निर्मित होती है, तो भारत के लिए फायदे की संभावना बन सकती है. क्योंकि चीनी मार्केट में हालिया तेजी के चलते विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से पैसा निकालकर चीन में लगाया है. पिछले एक महीने में उनकी बिकवाली करीब 1 लाख करोड़ रुपए रही है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago