होम / चुनाव / INDIA की सीटों पर ख़तरा अभी बाकी है ! ख़तरे में कई सांसदों की कुर्सी?

INDIA की सीटों पर ख़तरा अभी बाकी है ! ख़तरे में कई सांसदों की कुर्सी?

लोकसभा चुनाव में ऐसे कई सांसद जीतकर आए हैं, जिनके खिलाफ अदालतों में आपराधिक मामले चल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव में चुनकर आए सांसदों में दागी छवि वालों की संख्या ज्यादा है. नए चुने गए 543 सांसदों में से 46% यानी 251 पर क्रिमिनल केस चल रहे हैं. एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, दागी सांसदों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. इससे पहले 2019 में क्रिमिनल केस वाले 233 सांसद लोकसभा पहुंचे थे. नियमों के अनुसार, किसी मामले में 2 साल से ज्यादा की सजा होने पर सांसदी जाना लगभग तय है. ऐसे में आने वाले समय में पार्टियों को मिली सीटों का आंकड़ा प्रभावित हो सकता है. 

अफजल अंसारी पर 5 केस
उत्तर प्रदेश की बात करें, तो वहां कम से कम छह सांसदों की सांसदी पर तलवार लटक रही है. इसमें विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसद सबसे ज्यादा है. इन नेताओं का भविष्‍य उनके खिलाफ अदालतों में चल रहे फैसलों पर निर्भर है. अगर अगले पांच साल के दौरान कभी भी इन्‍हें किसी मुकदमे में 2 साल से अधिक की सजा मिलती है, तो उनकी संसद सदस्‍यता जा सकती है. इस लिस्ट में पहला नाम गाजीपुर से चुनाव जीतने वाले अफजल अंसारी का है. सपा सांसद अंसारी गेंगस्टर मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं. उनके खिलाफ 5 आपराधिक मामले चल रहे हैं. गैंगस्टर एक्ट के एक केस में उन्हें 4 साल की सजा हो चुकी है. हालांकि उनका केस हाई कोर्ट में लंबित है। यदि हाई कोर्ट सजा को बरकरार रखता है, तो अफजल की सदस्‍यता जा सकती है.

इन पर भी लटकी है तलवार 
यूपी की नगीना सीट से जीत हासिल करने वाले 'आजाद समाज पार्टी' के चंद्रशेखर के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से चार में आरोप भी तय हो चुके हैं. यदि इनमें से किसी भी मामले में उन्हें दो साल से अधिक की सजा हुई, तो उनकी सांसदी खतरे में पड़ सकती है. इसी तरह, सुल्‍तानपुर से पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को हराने वाले राम भुआल निषाद पर आठ केस दर्ज हैं. ऐसे में उनकी सांसदी भी तलवार मंडरा रही है. जौनपुर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीते बाबू सिंह कुशवाहा भी दागी छवि वाले सांसद हैं. कुशवाहा पर आय से अधिक संपत्ति सहित कई मामले दाढ़ हैं. करीब आठ मामलों में आरोप भी तय हो चुके हैं. बाबू ईडी और सीबीआई के भी निशाने पर हैं.

भाजपा सांसद पर दो केस
सहारानपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर भी आठ मामले दर्ज हैं. उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी चल रहा है. चंदौली से सपा के टिकट पर जीते वीरेन्‍द्र सिंह, आजमगढ़ से जीते सपा के धर्मेन्‍द्र यादव के विरोध भी क्रिमिनल केस चल रहे हैं. मोहनलालगंज से सपा सांसद आरके चौधरी के खिलाफ एक मामले में आरोप तय हो चुके हैं. इसी तरह बस्‍ती सांसद राम प्रसाद चौधरी के खिलाफ दो मामलों में आरोप तय हो चुके हैं. फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार साहर के खिलाफ दो मामले चल रहे हैं. यदि इन सांसदों को दो साल से ज्यादा की सजा होती है, तो उनका संसद बने रहना मुश्किल होगा. चूंकि ऐसे सबसे ज्यादा सांसद विपक्ष के हैं, तो उनकी सीटों का आंकड़ा गड़बड़ा सकता है. नियमों के अनुसार, रिक्त सीट पर उप चुनाव कराये जाते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago