होम / चुनाव / कौन हैं Suresh Gopi, जो Modi की कैबिनेट छोड़कर फिल्मों पर करना चाहते हैं फोकस?

कौन हैं Suresh Gopi, जो Modi की कैबिनेट छोड़कर फिल्मों पर करना चाहते हैं फोकस?

जहां कैबिनेट मंत्री बनना नेताओं का सपना होता है. वहीं, एक मंत्री ऐसे भी हैं जो इसके बजाए फिल्मों पर फोकस करना चाहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फिल्मी दुनिया से सियासत का रुख करने वाले अधिकांश नेताओं की यही चाहत होती है कि उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल जाए. लेकिन टीम मोदी के एक सदस्य की चाहत इससे बिल्कुल विपरीत है. मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार सुरेश गोपी को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में राज्यमंत्री बनाया गया है. लेकिन शपथ ग्रहण के कुछ ही समय बाद उन्होंने कहा कि वह कैबिनेट में नहीं रहना चाहते. गोपी ने एक मलयालम टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि वह राज्यमंत्री के बजाए केवल सांसद के रूप में काम करना चाहते हैं. 

पहले ही बता दी थी इच्छा
सुरेश गोपी ने यह भी कहा कि मैंने पार्टी को पहले ही बता दिया था कि मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है. लगता है कि मैं जल्द ही इस जिम्मेदारी मुक्त हो जाऊंगा. लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भी गोपी ने स्पष्ट किया था कि वे फिल्म इंडस्ट्री नहीं छोड़ेंगे क्योंकि एक्टिंग उनका जुनून है. उनके पास पहले से ही कुछ प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं, इसलिए उन पर फोकस करना चाहते हैं. गोपी केरल से भाजपा के एकमात्र और पहले सांसद हैं. उन्होंने त्रिशुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर सीपीआई के सुनील कुमार को करीब 75 हजार वोटों से हराया है.

250 फिल्मों में किया है काम
सुरेश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1965 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी की करीब 250 फिल्मों में काम किया है. 1998 में उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड और केरल राज्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. गोपी बीजेपी के राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं. सुरेश गोपी का विवादों से भी नाता रहा है. उन पर एक महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार का भी आरोप लगा था. उन्होंने अपनी कई फिल्मों में खाकी वर्दी पहनी है. 1997 में आई 'जानाथी पाथ्यम' में वह ऐसे पुलिस अफसर की किरदार में नजर आये थे, जो पुलिस की नौकरी छोड़कर राजनीति करता है और मुख्यमंत्री बन जाता है. 

इतनी है सुरेश गोपी की दौलत
दक्षिण भारत के केरल में 'कमल' खिलाने वाले सुरेश गोपी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े और जीत हासिल की. गोपी की बदौलत ही केरल में भाजपा का खाता खुला, इसलिए उन्हें इनाम के तौर पर कैबिनेट में शामिल किया गया है. लेकिन वह इसका हिस्सा नहीं रहना चाहते. गोपी की संपत्ति की बात करें तो सैकड़ों फिल्मों में काम करने के बाद भी उनके पास केवल 12 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है. लोकसभा चुनाव के दौरान दायर हलफनामे में सुरेश गोपी ने बताया था कि उनकी नेटवर्थ 12 करोड़ रुपए है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में उन्होंने 4 करोड़ 39 लाख 68 हजार की इनकम घोषित की थी. 

61 लाख रुपए की देनदारी
गोपी के पास आठ गाड़ियां, जिसकी कुल कीमत 2.53 करोड़ है. एक्टर और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के पास दो कृषि योग्य प्लॉट, तिरुनेलवेली में 82.4 एकड़ जमीन, गैर-कृषि भूमि के तौर पर 7 प्लॉट और 7 मकान भी हैं. हलफनामे में उन्होंने बताया था कि उन पर 61 लाख रुपए की देनदारी है. सुपर स्टार की पत्नी की सलाना इनकम 4.13 लाख रुपए है. इसके अलावा, उनके पास 54 लाख रुपए का सोना भी है. गोपी के दो बच्चों के पास भी 36 लाख रुपए का सोना है. 2021 के केरल विधानसभा चुनाव में सुरेश ने 10 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी. गोपी के खिलाफ चार क्रिमिनल केस भी चल रहे हैं. इसमें गाड़ी खरीदने के दौरान टैक्स चोरी, गैरकानूनी तौर से सभा करने और महिला के साथ अभद्रता का मामला शामिल है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago