होम / चुनाव / स्पीकर चुनाव: नाराज ममता को राजनाथ का फोन, क्या विपक्ष के साथ होगा 'खेला'?

स्पीकर चुनाव: नाराज ममता को राजनाथ का फोन, क्या विपक्ष के साथ होगा 'खेला'?

लोकसभा स्पीकर पद को लेकर आज चुनाव होने वाला है. NDA की तरफ से ओम बिरला और विपक्ष की तरफ से के. सुरेश मैदान में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा स्पीकर का चुनाव आज 11 बजे होना है. NDA उम्मीदवार ओम बिरला की जीत लगभग सुनिश्चित है, क्योंकि उनके पास पर्याप्त संख्या बल है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर कांग्रेस ने सबकुछ जानते हुए भी के. सुरेश को मैदान में क्यों उतारा? दरअसल, राहुल गांधी मोदी सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि जैसा चलता आया है, अब नहीं चलेगा. यह एक तरह से विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन है. हालांकि, इस प्रदर्शन में विपक्ष कितनी शक्ति दिखा पाएगा, यह भी एक बड़ा सवाल है. क्योंकि ममता बनर्जी 'खेला' करने के मूड में नजर आ रही हैं.  

इसलिए नाराज हैं ममता
स्पीकर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को लेकर चर्चा नहीं करने के चलते ममता बनर्जी नाराज हैं. TMC सांसद अभिषेक बनर्जी का कहना है कि के. सुरेश को समर्थन पर ममता बनर्जी फैसला लेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि दुर्भाग्य से यह एकतरफा लिया गया फैसला है. किसी ने भी इस बारे में टीएमसी से राय नहीं ली. वैसे, इंडिया गठबंधन में शामिल किसी अन्य दल ने इस मुद्दे पर विरोध या असहमति नहीं जताई है. नाराज को TMC को मनाने की कोशिश कल से चल रही है. राहुल गांधी को संसद परिसर में अभिषेक से बात करते हुए भी देखे गया था.

NDA को मिलेगा फायदा
यदि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी चुनाव में तटस्थ रहती है, तो भी इसका फायदा सत्ता पक्ष को मिलेगा. कहा तो यह भी जा रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल की CM और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को फोन करके NDA उम्मीदवार ओम बिरला के लिए समर्थन मांगा है. यदि ममता ऐसा करती हैं, तो यह विपक्षी कुनबे के लिए बड़ा झटका होगा. इसे कुनबे की बिखरने की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा सकता है. जानकारों का मानना है कि अगर ममता इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के बजाये NDA प्रत्याशी का समर्थन करती हैं, तो आगे भी महत्वपूर्ण मौकों पर वह गठबंधन को झटक दे सकती हैं. 

राहुल होंगे विपक्ष के नेता
उधर, कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे. कांग्रेस ने प्रोटेम स्‍पीकर भतृहरि महताब को पत्र लिखकर इस बारे में सूचित किया है. 2014 में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद खाली रहा है. इंडिया गठबंधन की बैठक में सर्वसम्मति से राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुन लिया गया है. राहुल के लोकसभा में नेता विपक्ष चुने जाने पर सचिन पायलट ने विपक्षी नेताओं के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों को सशक्त करने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया. सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाया जायेगा. आमजन की आवाज सदन तक पहुंचेगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago