होम / चुनाव / गणेशोत्सव के बीच किसने की लालबागचा राजा को गुजरात ले जाने की बात?

गणेशोत्सव के बीच किसने की लालबागचा राजा को गुजरात ले जाने की बात?

7 सितंबर से शुरू हुआ गणेशोत्सव 10 सितंबर तक चलेगा. इस मौके पर लालबागचा राजा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गणेशोत्सव के बीच शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत (Sanjay Raut)  का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है. राउत का कहना है कि भाजपा लालबागचा राजा को भी गुजरात ले जा सकती है. बता दें कि मुंबई के लालबागचा राजा पूरे महाराष्ट्र में प्रसिद्ध हैं. हर रोज सैंकड़ों की संख्या में लोग इनके दर्शन के लिए पहुंचते हैं. गणेशोत्सव के मौके पर इस संख्या में ज़बरदस्त इजाफा हो जाता है. 

'ये कारोबारी लोग हैं'
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिवसेना लीडर संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सब कर सकते हैं. लालबाग के राजा का बड़ा नाम हैं, लोग पूरे देश से आते हैं. वो कह सकते हैं, चलो इन्हें गुजरात ले चलते हैं. वे लालबागचा राजा को गुजरात ले जाने के लिए प्रस्ताव पेश कर सकते हैं. ऐसा वाकई हो सकता है. क्योंकि वे कारोबारी लोग हैं.

मुंबई को लूटने की चाहत
राउत ने आगे कहा - मैं आपको बता रहा हूं, मैं बहुत सोचकर यह बात कह रहा हूं. ये लोग महाराष्ट्र को दुश्मन मानते हैं और मुंबई को लूटना चाहते हैं. शिवसेना लीडर ने राज्य के उप -मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि फडणवीस यदि 100 बार भी जन्म ले लें तो भी वह यह नहीं समझ पाएंगे कि शरद पवार के दिमाग में क्या चल रहा है. दरअसल, हाल ही में फडणवीस ने दावा किया था कि शरद पवार ने विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के लिए जिन तीन से चार नामों को चुना था, उसमें उद्धव ठाकरे उनमें शामिल नहीं थे. इसी के जवाब में राउत ने फडणवीस पर हमला बोला.

Modi-Shah पर निशाना
शिवसेना लीडर ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर राज्य के दो प्रमुख दलों  का नेतृत्व करने वाले परिवारों के बीच विभाजन की साजिश रचने का भी आरोप लगाया. गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को उनकी पार्टी शिवसेना से बेदखल कर दिया था. इसके बाद उद्धव को शिवसेना (UBT) बनानी पड़ी. शिंदे शिवसेना विधायकों के साथ भाजपा से जा मिले और BJP ने उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया. ठीक ऐसा ही अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार के साथ किया. इसके ईनाम स्वरूप भाजपा ने उन्हें अपनी सरकार में डिप्टी CM की कुर्सी थमा दी. महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago