होम / चुनाव / 8 राज्यों की 58 सीटों पर आज सियासी दंगल, कई दिग्गज नेताओं की किस्मत तय करेंगे मतदाता

8 राज्यों की 58 सीटों पर आज सियासी दंगल, कई दिग्गज नेताओं की किस्मत तय करेंगे मतदाता

सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में आज यानी 25 मई को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. आज छठे फेज में दिल्ली की सभी सात सीट सहित 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट के लिए मतदान जारी है. दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की 6, झारखंड की 4 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हो रहा है. इसके अलावा ओडिशा की 42 विधानसभा सीट पर भी मतदान होगा. इस चरण में 11.13 करोड़ से अधिक लोग मतदान के पात्र हैं. इनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5,120 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. 

इन लोकसभा सीटों पर मतदान

बिहार (8 सीटें)- शिवहर, वैशाली, गोपालगंज (एससी), वाल्मिकी नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान और महराजगंज.
हरियाणा (10 सीटें)- हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, अम्बाला (एससी), कुरूक्षेत्र, सिरसा (एससी), गुड़गांव और फरीदाबाद
जम्मू और कश्मीर (एक सीट)- अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट
झारखंड (4 सीटें)- रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह और धनबाद
दिल्ली (सभी 7 सीटें)- नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली (एससी), पश्चिमी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली.
ओडिशा (6 सीटें)- ढेंकनाल, पुरी, भुवनेश्वर, संबलपुर, क्योंझर, और कटक
उत्तर प्रदेश (14 सीटें)- डुमरियागंज, संत कबीर नगर, लालगंज (एससी), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (एससी), भदोही, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती और बस्ती.
पश्चिम बंगाल (8 सीटें)- झारग्राम (एसटी), मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा तमलुक, कांथी, घाटल, और बिष्णुपुर

इन नेताओं की किस्मत EVM में होगी कैद

छठे चरण में कई दिग्गज नेता मैदान में हैं. इनमें तीन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह मैदान में हैं. तीन पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल ख‌ट्‌टर और जगदंबिका पाल भी चुनाव लड़ रहे हैं. इनके अलावा मनोज तिवारी, मेनका गांधी, नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, राज बब्बर, निरहुआ भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं मनोज तिवारी के सामने कन्हैया कुमार मैदान में हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, इलेक्शन के छठे फेज में 889 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार हैं.

दिल्ली की 7 सीटों पर दिलचस्प मुकाबला

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी. इस चुनाव में दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस-आप के बीच दिलचस्प मुकाबला है. आप और कांग्रेस संयुक्त रूप से चुनाव लड़ रहे हैं. आप चार सीटों पर तो कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है. आप ने पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, पूर्वी दिल्ली सीट से कुलदीप कुमार और दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान को तो कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार, चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल और उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से उदित राज को उम्मीदवार बनाया है.
 


टैग्स चुनाव चुनाव 2024
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago