होम / चुनाव / तीसरे टर्म में PM Modi का पहला काम, किसानों को दिए 20 हजार करोड़

तीसरे टर्म में PM Modi का पहला काम, किसानों को दिए 20 हजार करोड़

पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर दिया है. 9.3 करोड़ किसानों के खाते में जल्द ही 2000 रुपए की किस्त आ जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरा कार्यकाल शुरू करते ही करोड़ों किसानों को शानदार तोहफा दे दिया है. तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अगले ही दिन सोमवार को उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त किसानों के खाते में भेजने के फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. इसके साथ ही इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे.

9 करोड़ से अधिक किसानों को होगा फायदा

पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में 17 हजार करोड़ रुपए जारी किए हैं. किसान काफी दिनों से इस किस्त का इंतजार कर रहे थे. फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध सरकार है. उन्होंने कार्यभार संभालते ही जिस पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए वह किसान कल्याण की थी. हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहना चाहते हैं.

2019 में शुरु की गई थी योजना

2019 में शुरू की गई, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना पात्र किसानों को 6,000 रुपए सालाना की वित्तीय सहायता देती है. यह राशि हर चार महीने में 2,000 रुपए की तीन समान किस्तों में वितरित की जाती है, जो सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है. पीएम-किसान योजना देश के सभी भूमिधारक किसानों के परिवारों को कृषि और उससे संबंधित काम के साथ-साथ घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी. यह योजना फरवरी 2019 में शुरू की गई थी, लेकिन इसे दिसंबर 2018 से प्रभावी किया गया था.

किसान ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस:-

•    अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपको 17वीं किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं तो इसके लिए आपको लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करना होगा.
•    इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है.
•    आप जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे, तो आपको यहां पर 'Know Your Status' वाला ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है.
•    फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है और साथ ही स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी यहां भरना है.
•    अब सारी जानकारी भरने के बाद आपको 'गेट डिटेल' वाला बटन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है.
•    इसके बाद आप देखेंगे तो आपको अपना स्टेटस दिखेगा, जहां आप जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago