होम / चुनाव / Lok Sabha Speaker: बिरला ही बलवान, ध्वनिमत से जीता चुनाव

Lok Sabha Speaker: बिरला ही बलवान, ध्वनिमत से जीता चुनाव

लोकसभा के अध्यक्ष पद के चुनाव में NDA प्रत्याशी ओम बिरला को जीत हासिल हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा को अपना स्पीकर मिल गया है. NDA उम्मीदवार ओम बिरला को 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष का चुना गया है. पक्ष और विपक्ष के बीच आम सहमति न बन पाने के चलते आज लोकसभा स्पीकर पद के लिए चुनाव हुआ. NDA ने ओम बिरला को अपना प्रत्याशी बनाया और विपक्षी इंडिया गठबंधन ने के. सुरेश को. इस चुनाव में ओम बिरला को जीत मिली है. PM मोदी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसका NDA में शामिल सभी घटक दलों ने समर्थन किया. इसके बाद ध्वनिमत से बिरला को स्पीकर चुन लिया गया.

PM ने जताया ये विश्वास
ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बने हैं. यह पहले से साफ था कि NDA कैंडिडेट बिरला की ही जीत होगी, क्योंकि उनके पास पर्याप्त संख्या बल था. कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने चुनावी दांव केवल इसलिए चला था कि सरकार को अपनी शक्ति का अहसास दिलाया जा सके. वहीं, PM मोदी ने ओम बिरल को उनकी जीत पर बधाई देते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि अगले पांच सालों तक आप हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे. बिरला की जीत के बाद PM मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी उन्हें आसान तक लेकर गए.

राहुल-अखिलेश ने कही ये बात    
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई दी. साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार के साथ सहयोग करना चाहता है. सरकार के पास रजनीतिक पावर ज्यादा है, लेकिन विपक्ष भी भारत का प्रतिनिधित्व करता है. हमें भरोसा है कि आप हमें हमारी आवाज उठाने का मौका देंगे. विपक्ष की आवाज दबाना अलोकतांत्रिक है. इसी तरह, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि निष्पक्षता लोकसभा अध्यक्ष के पद की महान जिम्मेदारी है. लोकसभा स्पीकर के रूप में आप सबको बराबर मौका देंगे. आपका अंकुश विपक्ष पर तो रहता ही है, आपका अंकुश सत्तापक्ष पर भी रहना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि का निष्कासन जैसा न हो. किसी भी जनप्रतिनिधि की आवाज न दबाई जाए.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago