होम / चुनाव / J&K में चली NC की आंधी, दूसरे नंबर पर रही BJP, फारूक अब्दुल्ला बोले- उमर होंगे सीएम

J&K में चली NC की आंधी, दूसरे नंबर पर रही BJP, फारूक अब्दुल्ला बोले- उमर होंगे सीएम

साल 2019 में आर्टिकल 370 के निरस्त होने के बाद से केंद्र शासित प्रदेश को अपनी पहली निर्वाचित सरकार मिलने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जम्मू-कश्मीर में 2014 के विधानसभा चुनाव में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने जीत का परचम लहराया था. 10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) प्रचंड जीत दर्ज की है. 2010 के विधानसभा चुनाव में एनसी को 15 सीटें मिली थीं. इस बार नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी 42 सीटों पर जीत मिली है. यानी पिछली बार से करीब तीन गुना ज्यादा सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीती है. वहीं 29 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. पीडीपी को 3 और कांग्रेस को 6 सीट मिली. एक-एक सीट आम आदमी पार्टी और जेपीसी के खाते में आई. 90 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है.

क्या बोले फारूक अब्दुल्ला?

इस बीच, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा- उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले CM होंगे, उमर अब्दुल्ला दो सीट पर चुनाव लड़े. बडगाम में उन्हें जीत मिली है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट से हार गईं. उन्होंने कहा- मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करती हूं. उधर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना नौशेरा सीट से हार गए हैं. जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 3 फेज में 63.88% वोटिंग हुई थी. 10 साल पहले 2014 में हुए चुनाव में 65% वोटिंग हुई थी, इस बार 1.12% कम वोटिंग हुई.

'बीजेपी का ये अब तक की सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है'

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं और हमारे मतदाताओं को बधाई. बीजेपी का ये अब तक की सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है. ये चुनाव हमने मात्र और मात्र विकास के मुद्दे को लेकर लड़ा था. दूसरी ओर INDIA गठबंधन की ओर से उसमें ध्रुवीकरण की भी बात हुई, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए एक ही निष्कर्ष निकलेगा कि जिस प्रकार से उनकी सफाई हरियाणा में हुई थी वैसी ही सफाई उनकी यहां भी हुई है. हमारी लड़ाई मुख्य तौर पर कांग्रेस पार्टी के साथ थी और जिस तरह का ट्रेंड पूरे देश में देखने को मिल रहा है (कांग्रेस के प्रति) उसी तरह का जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिला.

AAP ने जम्मू-कश्मीर में दर्ज की पहली जीत

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में मंगलवार को अपनी पहली जीत दर्ज की, जब उसके उम्मीदवार मेहराज मलिक ने डोडा निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 4,538 मतों के अंतर से हराया. जिला विकास परिषद (डीडीसी) के सदस्य मलिक को 23,228 वोट मिले, जबकि भाजपा के गजय सिंह राणा को 18,690 वोट मिले. आप ने जम्मू कश्मीर के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से सात पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को पिछले साल सितंबर में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला था, गुजरात और गोवा में भी पार्टी के विधायक हैं.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago