होम / चुनाव / हरियाणा में नायब सैनी की ताजपोशी, दूसरी बार बने सीएम, करोड़ों के मालिक, इतनी है नेटवर्थ

हरियाणा में नायब सैनी की ताजपोशी, दूसरी बार बने सीएम, करोड़ों के मालिक, इतनी है नेटवर्थ

नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. प्रदेश में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ले ली. पंचकूला में आयोजित इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व के अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के अन्य नेता भी शामिल थे. हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने हैं. इस दौरान सैनी के मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बीजपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री मौजूद थे. दोबारा हरियाणा के सीएम बने नायब सैनी की संपत्ति की बात करें, तो ये करोड़ों में है. आइए जानते हैं इसके बारे में...

5 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक सीएम

नायब सिंह सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं. उनकी संपत्ति करोड़ों में है और इसका ब्योरा उन्होंने चुनाव आयोग में जमा कराए गए हलफनामे में दिया था. इसमें दी गई जानकारी के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 5,80,52,714 रुपये है, जबकि उनके ऊपर 74,82,619 रुपये का कर्ज है. साल 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान जमा कराए गए हलफनामे से तुलना करें तो उनकी संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ है, उस समय उन्होंने अपनी कुल नेटवर्थ 3,57,85,621 रुपये घोषित की थी, जबकि उनके ऊपर करीब 57,34,878 रुपये का कर्ज भी है.

पत्नी-बच्चों समेत खुद के अकाउंट में इतनी रकम

MyNeta.info पर शेयर किए गए चुनावी हलफनामे पर नजर डालें, तो उन्होंने संपत्ति का ब्योरा देते हुए बताया था कि उनके पास विधानसभा चुनाव से पहले 1.75 लाख रुपये का कैश था, उनकी पत्नी के पास 1.40 लाख रुपये की नकदी थी. वहीं तमाम बैंकों में उनके व पत्नी और बच्चों के खुले अकाउंट्स में 36 लाख रुपये से ज्यादा जमा थे. निवेश की बात करें, तो उन्होंने अपने या पत्नी के नाम पर शेयर, बॉन्ड में किसी भी तरह का कोई निवेश नहीं किया है.

PPF-LIC से ज्वेलरी तक की डिटेल

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, हरियाणा के नए सीएम बने नायब सिंह सैनी के पास एक PPF Account है, जिसमें 8,85,592 रुपये का इन्वेस्टमेंट किया गया है. इसके अलावा उनके नाम पर एक 2 लाख रुपये की LIC Policy भी चल रही है. ज्वेलरी की बात करें, तो नायब सिंह सैनी के पास 30 ग्राम Gold (कीमत करीब 2 लाख रुपये), पत्नी के पास 100 ग्राम गोल्ड (कीमत करीब 6.50 लाख रुपये) और बच्चों के पास मौजूद ज्वेलरी की कीमत करीब 3 लाख रुपये है.

करोड़ों की अचल संपत्ति के मालिक

कार कलेक्शन की बात करें, तो चुनावी हलफनामे के मुताबिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम पर तीन कारें हैं, इनमें दो टोयोटा इनोवा और एक Qualis कार शामिल है. इनकी कुल कीमत 20 लाख रुपये के आस-पास है. उनके नाम पर करीब 65 लाख रुपये की एग्रीकल्चर लैंड दर्ज है, जबकि उनके व पत्नी के नाम पर जो घर हैं, उनकी कुल कीमत 4.20 करोड़ रुपये है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago