होम / चुनाव / महाराष्ट्र में चुनाव से पहले होगा खेला, राहुल गांधी और शरद पवार को चौंका सकते हैं ठाकरे?

महाराष्ट्र में चुनाव से पहले होगा खेला, राहुल गांधी और शरद पवार को चौंका सकते हैं ठाकरे?

महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सियासी पार्टियां अपने गुणा-भाग में जुटी हुई हैं. इस बीच, वंचित बहुजन अघाड़ी ने उद्धव ठाकरे को लेकर एक बड़ा दावा किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है. प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी (Vanchit Bahujan Aaghadi) ने जो दावा किया है यदि उसमें सच्चाई है तो राज्य में सरकार बनाने की उम्मीद लगाए बैठीं कांग्रेस और शरद पवार गुट की NCP को करारा झटका  लग सकता है. एक रिपोर्ट के अनुसार, VBA के मुख्य प्रवक्ता सिद्धार्थ मोकले का दावा है कि भारत और शिवसेना (UBT) नेताओं के बीच गुपचुप मुलाकातों का दौर चल रहा है. 

दिल्ली भी गए ठाकरे
सिद्धार्थ मोकले का कहना है कि उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की मीटिंग हुई है. इसके साथ ही UBT सांसद संजय राउत भी दिल्ली में भाजपा चीफ जगत प्रकाश नड्डा से मिले हैं. VBA प्रवक्ता की तरफ से एक वीडियो मैसेज जारी किया गया है. जिसमें उन्होंने दावा किया है कि राउत ने 25 जुलाई को रात 2 बजे जेपी नड्डा से 7 डी मोतीलाल मार्ग पर मुलाकात की थी. इसके बाद 5 अगस्त को रात 12 बजे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उद्धव ठाकरे से मिलने 'मातोश्री' गए थे. दोनों नेताओं के बीच करीब 2 घंटे तक बैठक चली. इतना ही नहीं, 6 अगस्त को ठाकरे दिल्ली भी गए थे.

स्थिति स्पष्ट करें उद्धव 
मोकले का कहना है कि उद्धव ठाकरे को स्पष्ट करना चाहिए कि दिल्ली के दौरे पर उनके साथ कौन था और वहां उन्होंने किससे मुलाकात की.  वीबीए लीडर ने आगे कहा कि हमें जो जानकारी मिली है, उसे हम जनता के सामने रख रहे हैं. मोकले ने कहा कि राज्य में जो आरक्षणवादी मतदाता है, वो जानते हैं कि भाजपा और उसके सहयोगी आरक्षण के विरोधी हैं. इन आरक्षणवादी मतदाताओं ने शिवसेना के उम्मीदारों और उद्धव ठाकरे को वोट दिया है. उन्हें इस घटनाक्रम के बारे में पता होना चाहिए, ताकि भविष्य में वे खुद को ठगा हुआ महसूस न करें.

पहले भी आई हैं खबरें
वैसे, ये कोई पहला मौका नहीं है. इससे पहले भी कई बार उद्धव और भाजपा की नजदीकियों को लेकर खबरें आ चुकी हैं. ये बात अलग है कि दोनों ने ही खुलकर इस पर कुछ नहीं कहा. लोकसभा चुनाव में भाजपा को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा था. जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना फायदे में रही थी. राजनीतिक पंडितों का मानना है कि विधानसभा चुनाव में भी शिवसेना UBT का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है. ऐसे में यदि भाजपा उद्धव ठाकरे को अपने पाले में लाने में कामयाब होती है, तो इस फायदे में उसकी भी हिस्सेदारी ही सकती है. यह भी संभव है कि दोनों दल चुनाव बाद गठबंधन करें ताकि मतविभाजन की गुंजाइश न रहे.     


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago