होम / चुनाव / महाराष्ट्र के मन में कौन? जनता आज EVM में कैद कर रही अपना फैसला, 23 को चलेगा पता

महाराष्ट्र के मन में कौन? जनता आज EVM में कैद कर रही अपना फैसला, 23 को चलेगा पता

महाराष्ट्र में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. राज्य में एक ही चरण में मतदान होना है. 23 नवंबर को चुनावी परिणाम घोषित होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महायुति या महाविकास आघाड़ी? महाराष्ट्र की जनता आज अपनी पसंद को EVM में कैद कर रही है.  महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है. आज शाम को ही एग्जिट पोल्स भी सामने आ जाएंगे. हालांकि, बीते कुछ चुनावों में जिस तरह से एग्जिट पोल्स औंधे मुंह गिरे हैं, उससे इनकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा हो गया है. राजनीतिक पंडित भी मानते हैं कि एग्जिट पोल्स के नतीजे भले ही कुछ भी रहें, लेकिन असल तस्वीर चुनाव परिणाम आने के बाद ही साफ होगी. महाराष्ट्र का यह चुनाव जहां भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की नाक का सवाल है. वहीं, विपक्षी दलों के महाविकास आघाड़ी के लिए वजूद की लड़ाई की तरह है. 

इनकी प्रतिष्ठा दांव पर
इस चुनाव में शरद पवार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पूर्व CM उद्धव ठाकरे, डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस जैसे दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है. इस चुनाव भी गौतम अडानी भी मुद्दा बने हुए हैं. राहुल गांधी की तरह शिवसेना UBT नेता उद्धव ठाकरे भी अडानी का मुद्दा उठाते रहे हैं. उन्होंने महायुति सरकार पर मुंबई अडानी को बेचने का भी आरोप लगाया था. साथ ही यह भी कहा है कि MVA की सरकार बनने पर अडानी को दिए गए प्रोजेक्ट्स पर पुन: विचार किया जाएगा. राज्य में भाजपा 149 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जबकि शिवसेना ने 81 सीटों और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 59 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. विपक्षी गठबंधन की बात करें, तो कांग्रेस के 101 उम्मीदवार, शिवसेना (UBT) के 95 और शरद पवार की एनसीपी के 86 उम्मीदवार मैदान में हैं. कम से कम 50 सीटें ऐसी हैं, जहां दोनों शिवसेना के उम्मीदवार आमने-सामने हैं.  

कौन, किसका हिस्सा?
महा विकास आघाडी में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं. जबकि महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी शामिल है. लोकसभा चुनाव में महायुति का महाराष्ट्र में प्रदर्शन बेहद खराब था. जनता ने MVA पर ज्यादा भरोसा जताया था. खासकर, उद्धव ठाकरे की पार्टी को काफी वोट मिले थे. इसी को ध्यान में रखते ही विपक्षी दलों को भरोसा है कि इस बार राज्य में उनकी सरकार बनेगी. ठाकरे ने हाल ही में कहा था कि महाराष्ट्र में राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है और लोगों ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्षी एमवीए को सत्ता में लाने का फैसला किया है.  उधर, झारखंड में जनता दूसरे चरण के वोट डाल रही है. राज्य में आज कुल 81 विधानसभा सीटों में से 38 पर मतदान हो रहा है. महाराष्ट्र और झारखंड के नतीजों का ऐलान 23 नवंबर को होगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago