होम / चुनाव / सबके साथ से बनी सरकार में Modi ने रखा सबका ख्याल, यूपी को मिला सबसे ज्यादा

सबके साथ से बनी सरकार में Modi ने रखा सबका ख्याल, यूपी को मिला सबसे ज्यादा

नरेंद्र मोदी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं. सहयोगियों की मदद से भाजपा ने सरकार बना ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार बन गई है. 4 जून को आए लोकसभा चुनाव के नतीजों के 5 दिन बार 9 जून को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की. नई सरकार में मोदी के अलावा 60 मंत्री भाजपा और 11 अन्य दलों से हैं. इस बार भाजपा को बहुमत नहीं मिला है, इसलिए नई सरकार में सहयोगियों की भूमिका महत्वपूर्ण है. लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने वाले मोदी ने अपना अब तक का सबसे बड़ा मंत्रिपरिषद बनाया है. इसमें कुल 71 मंत्री हैं. जबकि 2014 में 45 और 2019 में 57 मंत्रियों ने शपथ ली थी.

कैबिनेट मंत्रियों की संख्या बढ़ी
मोदी 3.0 में 30 कैबिनेट मंत्री हैं. 2019 में 24 और 2014 में 23 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली थी. इस लिहाज से देखें तो कैबिनेट मंत्रियों की संख्या में 25% का इजाफा है. मोदी ने गठबंधन के सहयोगियों को भी कैबिनेट में जगह दी है. इनमें तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के के. राममोहन नायडू, जदयू (JDU) के ललन सिंह, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के जीतनराम मांझी, जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी और एलजेपी के चिराग पासवान भी शामिल हैं. लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले मध्य प्रदेश का भी कैबिनेट में खास ख्याल रखा गया है. उसके खाते में 5 मंत्री पद आए हैं. 

उत्तर प्रदेश से 11 मंत्री 
इस बार के चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन सबसे ज्यादा खराब रहा है. इसके बावजूद यूपी से सबसे ज्यादा 11 मंत्री बनाए गए हैं. मोदी कैबिनेट में इस बार 7 महिलाएं शामिल हैं, जो पहले से ज्यादा हैं. मोदी के पहले कार्यकाल में 8 महिला महिलाओं को कैबिनेट में शामिल किया गया था, दूसरे टर्म में यह संख्या 6 महिलाएं थी. मोदी की टीम में शामिल सबसे युवा TDP के राम मोहन नायडू और सबसे बुजुर्ग 79 साल के जीतनराम मांझी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. मोदी ने शुरुआत से भाजपा में रहे 41 नेताओं को मंत्री बनाने के साथ-साथ कमल थामने वाले कांग्रेस या दूसरे दलों के 13 नेताओं को भी मंत्रिमंडल में जगह दी है. इसके अलावा, 4 ब्यूरोक्रेट्स भी मंत्री बनाए गए हैं. कैबिनेट में शामिल जगत प्रकाश नड्डा, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, अश्विनी वैष्णव और हरदीप सिंह पुरी ऐसे नाम हैं, जो राज्यसभा के सदस्य हैं.

MP को मिला जीत का तोहफा
नई केंद्र सरकार में छह मंत्री ऐसे हैं, जो पहले राज्यों की कमान संभाल चुके हैं. इसमें खुद नरेंद्र मोदी एक साथ-साथ राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, जीतन राम मांझी, HD कुमारस्वामी, मनोहर लाल खट्टर और सर्बानंद सोनोवाल शामिल हैं. 33 सांसद ऐसे हैं जिन्हें पहली बार मंत्री बनाया गया है.  इनमें बिहार से 5, उत्तर प्रदेश से 4, मध्य प्रदेश से 3, कर्नाटक से 3, गुजरात से 2, केरल से 2 और पंजाब, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, असम, तेलंगाना से 1-1 सांसद शामिल हैं. मोदी की नई सरकार में शामिल रवनीत सिंह बिट्टू (पंजाब) और जॉर्ज कुरियन (केरल) लोकसभा और राज्यसभा में सांसद नहीं हैं, फिर भी उन्हें मंत्री बनाया गया है. वहीं, दक्षिण में तमिलनाडु से एक भी सीट न मिलने के बावजूद वहां से 3 मंत्री बनाए गए हैं. इसी तरह केरल से भाजपा के अकेले सांसद सुरेश गोपी को राज्यमंत्री बनाया गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago