होम / चुनाव / अपने लिए नहीं, अपनी बेटी के लिए वोट मांगेंगी महबूबा, जानें इल्तिजा के बारे में सबकुछ

अपने लिए नहीं, अपनी बेटी के लिए वोट मांगेंगी महबूबा, जानें इल्तिजा के बारे में सबकुछ

जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में चुनाव कराया जाएगा. पहले चरण में 18 सितंबर को वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर और तीसरे चरण का एक अक्टूबर को होगा. 4 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के नतीजे आएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेजी हो गई है. स्थानीय दलों के साथ-साथ भाजपा और कांग्रेस ने भी अपने समीकरण बैठाने शुरू कर दिए हैं. धारा 370 हटने के बाद घाटी में यह पहला विधानसभा चुनाव है. लिहाजा चुनाव परिणाम ही तय करेंगे कि आर्टिकल 370 हटाने को लेकर लोगों में भाजपा के प्रति नाराज़गी है या नहीं. उधर,  पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती को मैदान में उतारा है. इल्तिजा, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले की बिजबेहड़ा सीट से चुनाव लड़ेंगी.

नहीं लड़ेंगी महबूबा
इल्तिजा मुफ्ती अपनी मां और PDP चीफ की मीडिया सलाहकार के रूप में काम कर रही हैं. माना जा रहा है कि महबूबा मुफ्ती चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगी, वह अपनी राजनीतिक विरासत अब बेटी को सौंपने की दिशा में काम कर रही हैं. उन्होंने इल्तिजा के चुनावी डेब्यू के लिए बिजबेहड़ा सीट को इसलिए चुना है, क्योंकि यह सीट मुफ्ती परिवार का पारंपरिक गढ़ मानी जाती है. 

शाह से किया था सवाल
37 वर्षीय इल्तिजा मुफ्ती राजनीतिक तौर पर पहली बार तब सक्रिय नज़र आईं, जब राज्य में धारा 370 हटाई गई थी और उनकी मां को नज़रबंद कर दिया गया. उस दौर में जब जम्मू -कश्मीर के अधिकांश नेताओं पर पुलिस का पहरा था, तब इल्तिजा राज्य की आवाज बनीं. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बाकायदा पत्र लिखकर पूछा था कि उन्हें अपने श्रीनगर स्थित आवास में क्यों कैद रखा है. इसके बाद इल्तिजा को घाटी से बाहर जाने की अनुमति मिल गई. अपने पासपोर्ट को रिन्यू कराने को लेकर भी इल्तिजा काफी चर्चा में रही थीं.  

दिल्ली से की है पढ़ाई
इल्तिजा ने अपनी मां की सोशल मीडिया प्रिजेंस बढ़ाने की दिशा में काफी काम किया है. इसके अलावा, उन्होंने जून 2022 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 'आपकी बात इल्तिजा के साथ; नाम से एक वीडियो संवाद सीरीज भी शुरू की, जिसमें वह जम्मू-कश्मीर के लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर बात करती हैं. इल्तिजा मुफ्ती दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट हैं. साथ ही उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के वारविक विश्वविद्यालय से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है. 

लोगों के बीच फेमस
राजनीतिक पंडित मानते हैं कि इल्तिजा राज्य के लोगों के बीच अपनी एक पहचान स्थापित करने में सफल रही हैं. उन्होंने धारा 370 हटने से उत्पन्न माहौल के बीच जिस तरह से राज्य की आवाज बुलंद की, उसने लोगों को काफी प्रभावित किया. इल्तिजा पिछले काफी समय से अपनी मां से राजनीति के गुर सीख रही हैं और यह उनका चुनावी करियर शुरू करने के लिए एकदम सही समय है. बता दें कि इल्तिजा ने लोकसभा चुनाव में अपनी मां के लिए Anantnag-Rajouri सीट पर प्रचार भी किया. हालांकि,  महबूबा मुफ्ती को हार का सामना करना पड़ा. अब महबूबा मुफ़्ती अपनी बेटी के लिए वोट मांगेंगी.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago