होम / चुनाव / Biden ने खींचे कदम, कमला हैरिस दौड़ में, क्या Trump के लिए आसान हो गई White House की राह?

Biden ने खींचे कदम, कमला हैरिस दौड़ में, क्या Trump के लिए आसान हो गई White House की राह?

अमेरिका में इसी साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के सामने कौन होगा, अब इसकी चर्चा शुरू हो गई है. बाइडेन ने कमला हैरिस का नाम आगे बढ़ाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अब यह पूरी तरह साफ हो गया है कि जो बाइडेन (Joe Biden) अमेरिका के अगले राष्ट्रपति नहीं होंगे. बाइडेन ने खुद राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है. दरअसल, उनकी सेहत पर लगातार सवाल उठते रहे हैं. कई मौकों पर यह नजर आया है कि अब वह पहले जैसे फिट नहीं हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए Biden ने खुद अगले राष्ट्रपति की दौड़ से अपने कदम वापस खींच लिए हैं. अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होना है. बाइडेन के अपनी उम्मीदवारी वापस लेने से डोनाल्ड ट्रंप की राह आसान होती दिखाई दे रही है. वैसे, बाइडेन ने कमला हैरिस का नाम आगे बढ़ाया है, लेकिन यह सब इतना आसान नहीं होगा. 

ओबामा का नहीं मिला साथ 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने बाइडेन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से अलग होने के फैसले की तो प्रशंसा की है, लेकिन उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन करने से इंकार कर दिया है. गौर करने वाली बात यह है कि ओबामा को ही कमला हैरिस का राजनीतिक गुरू माना जाता रहा है. अगले महीने शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में पार्टी प्रतिनिधि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाएंगे. बाइडेन के पास 3,896 प्रतिनिधियों का समर्थन है, जबकि नामांकन जीतने के लिए 1,976 प्रतिनिधियों के समर्थन की ज़रूरत होती है. ऐसे में हैरिस के पक्ष में फैसला आने की संभावना अधिक है, लेकिन ओबामा के इंकार करने से मामला बिगड़ सकता है.

ट्रंप ने किया बड़ा दावा
इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप और उनके समर्थकों का दावा है कि कमला हैरिस को हराना उनके लिए ज्यादा आसान होगा. जानकारों का भी मानना है कि कमला हैरिस ट्रंप को उतनी तगड़ी चुनौती पेश नहीं कर पाएंगी, जितनी पिछले चुनाव में बाइडेन ने दी थी. हमले के बाद से सहानुभूति की लहर भी ट्रंप के पक्ष में जा रही है. जो बाइडेन के राष्ट्रपति चुनाव से हटने ऐलान के कुछ ही देर बाद ट्रंप ने एक मीडिया हाउस से कहा कि कमला हैरिस को हराना और भी आसान होगा. क्योंकि बाइडेन की ऐसी तमाम नीतियों के लिए कमला हैरिस जिम्मेदार हैं, जिनसे जनता नाराज है. बता दें कि बाइडेन के कार्यकाल में सीमा घुसपैठ, बढ़ती महंगाई और महंगे होते होम लोन जैसे मुद्दे सबसे ज्यादा उठे हैं.

भारत से रहा है नाता
डोनाल्ड ट्रंप के दावों को गलत साबित करते हुए यदि कमला हैरिस अमेरिका की राष्ट्रपति बनती हैं, तो यह बड़ी बात होगी. कमला हैरिस पहली ऐसी भारतवंशी महिला हैं अमेरिका के उप राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठी हैं. नवम्बर 2020 में अपनी जीत के बाद ऐतिहासिक भाषण में हैरिस ने अपनी दिवंगत मां श्यामला गोपालन को याद करते हुए कहा था कि मां ने ही उनके राजनीतिक करियर में इस बड़े दिन के लिए उन्हें तैयार किया था. हैरिस की मां भारत की एक कैंसर शोधकर्ता और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता थीं. 20 अक्टूबर 1964 को जन्मी कमला देवी हैरिस की मां श्यामला गोपालन 1960 में भारत के तमिलनाडु से अमेरिका चली गई थीं.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago