होम / चुनाव / करोड़पति Champai Soren सहित 683 प्रत्याशियों की किस्मत आज EVM में कैद करेगी जनता

करोड़पति Champai Soren सहित 683 प्रत्याशियों की किस्मत आज EVM में कैद करेगी जनता

झारखंड में पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है. इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कई दिग्गज हस्तियां किस्मत आजमा रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज हो रही है. इस चरण में 683 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है, जिनमें कई दिग्गज चेहरे भी शामिल हैं. आज झारखंड की जनता पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्यसभा सांसद महुआ माजी के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की बहू पूर्णिमा साहू पर अपने फैसले को EVM में कैद करेगी. 

20 को होगा दूसरा चरण 
झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है जबकि दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा. चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को महाराष्ट्र के साथ ही घोषित होगा. पहले दौर में कई सीटों पर रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. जमशेदपुर पूर्व में BJP की पूर्णिमा दास के सामने कांग्रेस के डॉ अजॉय कुमार होंगे. पूर्णिमा पूर्व CM रघुवर दास की बहू हैं, जबकि अजॉय कुमार पूर्व IPS अधिकारी हैं और जमशेदपुर से सांसद भी रहे हैं. इसी तरह जमशेदपुर पश्चिम सीट पर NDA की सहयोगी जदयू के सरयू राय और कांग्रेस के बन्ना गुप्ता के बीच मुकाबला है. वहीं, गढ़वा सीट पर जेएमएम नेता एवं कैबिनेट मंत्री मिथिलेश ठाकुर के सामने पूर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्र तिवारी चुनौती पेश कर रहे हैं.

रांची सीट पर है कड़ा मुकाबला 
रांची सीट पर 2 दिग्गज आमने-सामने हैं. यहां मुकाबला 6  बार के विधायक एवं दिग्गज भाजपा नेता चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह और झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ माझी रांची के बीच है. चंपई सोरेन  भाजपा की टिकट पर सरायकेला से किस्मत आजमा रहे हैं. उनके सामने JMM ने पूर्व भाजपा नेता गणेश महली को उतारा है. बता दें कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन ने करीब छह महीने झारखंड की सत्ता संभाली थी. वह 2 फरवरी 2024 से 3 जुलाई 2024 सीएम रहे और हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आते ही उनकी कुर्सी चली गई. चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल हो गए थे.  

चंपई सोरेन के पास पैसों की कमी नहीं
चंपई सोरेन पिछले कुछ महीनों में लगातार झारखंड की राजनीति की सुर्खियों में रहे हैं. उनके पास दौलत भी कम नहीं है. हलफनामे के मुताबिक,  चंपई सोरेन के पास कुल एक करोड़ 42 लाख 43 हजार 569 रुपए की संपत्ति है. जबकि उनकी पत्नी मानको सोरेन के पास एक करोड़ चार लाख 10 हजार 889 रुपए की संपत्ति है. चंपई सोरेन के पास एक लाख 25 हजार रुपए नकद, पत्नी के पास 65 हजार, बेटे आकाश के पास 75 हजार और बेटी के पास चार हजार कैश हैं. पूर्व CM की वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 40,23,630 लाख रुपए की आमदनी बताई है. 2018-19 में उनकी इनकम 10,82,826 लाख रुपए थी. सोरेन की आमदनी प्रतिवर्ष करीब दस लाख रुपए के हिसाब से बढ़ रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago