✕

होम / चुनाव / सहयोग की सरकार में भी BJP का पुष्पा वाला जलवा, स्पीकर भी उसी का होगा!  

सहयोग की सरकार में भी BJP का पुष्पा वाला जलवा, स्पीकर भी उसी का होगा!  

केंद्रीय कैबिनेट में अपना दबदबा कायम रखने वाली भाजपा लोकसभा स्पीकर का पद भी अपने ही पास रखेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भले ही केंद्र की मोदी सरकार नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के कंधों पर खड़ी है, लेकिन दबदबा भाजपा का ही नजर आ रहा है. पहले केंद्रीय कैबिनेट के चुनाव में भाजपा ने अपने मन की और अब लोकसभा स्पीकर पद भी वह अपने पास रखने वाली है. जबकि पहले ऐसी खबरें आई थीं कि  
नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) का स्पीकर चुनने की मांग की है. इससे पहले, तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के खाते में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय जाने की अटकलें लगाई गई थीं, लेकिन भाजपा ने ये अहम मंत्रालय नितिन गडकरी को पुन: सौंप दिया. 

JDU ने जताई सहमति
भाजपा के लोकसभा स्पीकर पर JDU ने भी सहमति जताई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, JDU नेता केसी त्यागी का कहना है कि उनकी पार्टी और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) एनडीए का हिस्सा हैं और लोकसभा स्पीकर पद के लिए बीजेपी के नामित कैंडिडेट का समर्थन करेंगी. त्यागी ने यह भी कहा कि जेडीयू और टीडीपी मजबूती से NDA से जुड़ी हैं. दरअसल, केसी त्यागी से पूछा गया था कि क्या नया लोकसभा अध्यक्ष TDP या JDU से हो सकता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम भाजपा की ओर से नामित उम्मीदवार का समर्थन करेंगे.  

ये भी पढ़ें - पवन कल्याण से ज्यादा रईस हैं उनकी रूसी वाइफ, दौलत का लगा रखा है ढेर

26 जून को होना है चुनाव
जेडीयू लीडर त्यागी के इस बयान से यह काफी हद तक साफ हो जाता है कि BJP स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकती है. लोकसभा 26 जून को अपने नए अध्यक्ष यानी स्पीकर का चुनाव करेगी. 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक चलेगा. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से यह कहा जाता रहा है कि भाजपा को इस बार कई समझौते करने पड़ेंगे. क्योंकि उसने अपने दम पर सरकार नहीं बनाई है. हालांकि, अब तक जो तस्वीर सामने आई है, उससे यही लग रहा है कि समझौते सहयोगियों को करने होंगे. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

34 minutes ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

14 minutes ago

REI एक्सपो में बायोगैस और CBG सेक्टर के लिए 3,200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, नई तकनीकों पर रहा जोर

22 से 24 अक्टूबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में आयोजित इस प्रदर्शनी में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों, निवेशकों और अन्य हितधारकों ने हिस्सा लिया.

47 minutes ago

भारत का कच्चे तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, अक्टूबर में हर दिन खरीदे 56 लाख बैरल

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों ने बढ़ाई खरीदारी, रूस से करीब 20 लाख और पश्चिम एशिया से 23 लाख बैरल प्रतिदिन हुआ आयात

3 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, किंगपिन सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया; आज रायपुर कोर्ट में पेशी

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम प्रत्यर्पण कर भारत लाई है. उसके खिलाफ CBI के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल है, जबकि ED भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है.

3 hours ago