होम / चुनाव / अपने मन की बात EVM में कैद कर रहा घाटी का आवाम, पहले चरण में 110 करोड़पति

अपने मन की बात EVM में कैद कर रहा घाटी का आवाम, पहले चरण में 110 करोड़पति

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव चल रहा है. पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में महबूबा की बेटी भी किस्मत आजमा रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है और 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है. इस चरण में 23.27 लाख वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. अलग-अलग राज्यों में रह रहे 35 हजार से ज्यादा विस्थापित कश्मीरी पंडित भी अपने वोट डालेंगे. उनके लिए दिल्ली में 24 स्पेशल बूथ बनाए गए हैं.

घाटी की सर्वाधिक 16 सीटें
पहले चरण की 24 में से 8 सीटें जम्मू डिवीजन और 16 सीटें कश्मीर घाटी की हैं. सबसे ज्यादा 7 सीटें अनंतनाग और सबसे कम 2-2 सीटें शोपियां और रामबन जिले से हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में कुल 219 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 9 महिलाएं और 92 निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं. इस चरण में 110 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि 36 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

इल्तिजा की किस्मत दांव पर
यह चरण मुफ़्ती परिवार के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें मुफ्ती परिवार का गढ़ रही बिजबेहरा सीट भी भी शामिल है. यहां से PDP चीफ महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा पहली बार चुनाव लड़ रही हैं. महबूबा और उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल चुके हैं. जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर कुल तीन चरणों में मतदान होगा.  18 सितंबर के बाद 25 सितंबर और फिर 1 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे. चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

इस बार काफी अलग माहौल
2014 के चुनाव में PDP ने सबसे ज्यादा 28 और भाजपा ने 25 सीटें हासिल की थीं. इन दोनों पार्टियों ने मिलकर सरकार बनाई थी. इस बार घाटी का माहौल काफी अलग है. भाजपा जहां धारा 370, राज्य के आर्थिक विकास के नाम पर वोट मांग रही है. वहीं, दूसरे दल 370 हटाये जाने को बुरा दौर करार देकर वोट मांग रहे हैं.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

25 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago