होम / चुनाव / वायनाड से अपने सियासी करियर की शुरुआत करने जा रहीं प्रियंका हैं कितनी अमीर?

वायनाड से अपने सियासी करियर की शुरुआत करने जा रहीं प्रियंका हैं कितनी अमीर?

प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. साथ ही उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी भी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीतिक करियर की असल शुरुआत होने वाली है. प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी द्वारा खाली की गई वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ ही हैं. राहुल ने रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी. उन्होंने रायबरेली सीट को अपने पास रखा और वायनाड सीट खाली कर दी, जिस पर अब उपचुनाव हो रहे हैं. 

किराए से भी होती है कमाई
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कल उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने अपने निवेश की भी जानकारी दी. प्रियंका ने अपने नामांकन पत्र में बताया है कि वित्तीय वर्ष 2023-2024 में उनकी कुल इनकम 46.39 लाख रुपए से ज्‍यादा है. इसमें किराए से होने वाली आय के साथ बैंकों और दूसरे निवेशों से मिलने वाला ब्याज शामिल है. कांग्रेस लीडर ने बताया है कि अपनी कुल संपत्ति 12 करोड़ रुपए से ज्‍यादा है. 

प्रियंका के पास इतना सोना 
प्रियंका ने हलफनामे में अपनी संपत्ति के साथ देनदारियों की भी जानकारी दी है. प्रियंका गांधी के पास 4.24 करोड़ रुपए से अधिक की चल संपत्ति है. इसमें तीन बैंक खातों की रकम, म्यूचुअल फंड और पीपीएफ में निवेश, पति रॉबर्ट वाद्रा से मिली होंडा सीआरवी कार और 1.15 करोड़ रुपए मूल्य का 4400 ग्राम सोना शामिल है. प्रियंका के पास 7.74 करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति है. इसमें नई दिल्ली के महरौली क्षेत्र में विरासत में मिली कृषि भूमि शामिल है, जिसकी कुल कीमत अब 2.10 करोड़ के आसपास है.

पति के पास इतनी संपत्ति
कांग्रेस महासचिव ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश के शिमला में उनके पास एक आवासीय संपत्ति है, जिसकी कीमत 5.63 करोड़ से अधिक है. जबकि उनके पति रॉबर्ट वाद्रा के पास 37.9 करोड़ से अधिक की चल संपत्तियां और 27.64 करोड़ से अधिक की अचल संपत्तियां है. प्रियंका ने ब्रिटेन और दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. उन पर कुल 15.75 लाख रुपए की देनदारियां हैं.हलफनामे में प्रियंका ने बताया है कि उनके खिलाफ दो प्राथमिकी और वन विभाग का नोटिस भी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago