होम / चुनाव / हिमाचल: क्या सुक्खू के सुखभरे दिन बीतने वाले हैं? BJP के दावे से उठा सवाल 

हिमाचल: क्या सुक्खू के सुखभरे दिन बीतने वाले हैं? BJP के दावे से उठा सवाल 

हिमाचल में भाजपा कांग्रेस के साथ खेला करने के मूड में नजर आ रही है. नेता प्रतिपक्ष ने बड़ा दावा किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मानसून सीजन में हिमाचल में सियासी पारा चढ़ गया है. पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ऐसा दावा किया है, जिससे कांग्रेस सरकार के होश उड़ना लाजमी है. ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस के 15 से अधिक विधायक उनके संपर्क में हैं. यदि भाजपा नेता का यह दावा सही साबित होता है, तो हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के सुख भरे दिन बीत जाएंगे. जयराम ठाकुर का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना तय है और BJP हिमाचल में एक बार फिर से सरकार बनाने वाली है.

भाजपा इस काम में माहिर
हिमाचल में भाजपा के पास अभी 27 और कांग्रेस के पास 38 विधायक हैं. ऐसे में 15 विधायकों का पाला बदलने का मतलब होगा कांग्रेस की सरकार का गिरना. भाजपा पहले भी कई राज्यों में इस तरह से सत्ता हथिया चुकी है. मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार को भाजपा ने ऐसे ही गिराया था. उस समय पार्टी कांग्रेस लीडर ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने पाले में लाने में कामयाब रही थी. सिंधिया के साथ उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस का 'हाथ' छोड़कर भाजपा का 'कमल' थाम लिया था. इसी तरह, महाराष्ट्र में भी भाजपा खेला कर चुकी है. भाजपा की रणनीति के चलते शिवसेना और एनसीपी टूट गई थीं.  

ये भी पढ़ें - निजीकरण विरोधियों के कंधों पर टिकी सरकार क्या निजीकरण पर बढ़ पाएगी आगे?

ऐसे बिगड़ जाएगा गणित 
हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए 35 सीटों की ज़रूरत होती है. यदि कांग्रेस के 15 विधायक टूटते हैं, तो सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार अल्पमत में आ जाएगी. इसलिए ठाकुर के दावे से उनकी नींद उड़ाने लगभग तय है. हालांकि, ये बात अलग है कि हिमाचल CM के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने ठाकुर के दावे में कोई दम नहीं लगता. उनका कहना है कि जयराम ठाकुर दिन में भी सपना देख रहे हैं. भाजपा के पास अभी 27 और कांग्रेस के पास 38 विधायक हैं, ऐसे में कोई नेता प्रतिपक्ष को समझाए कि वो नंबर गेम में पीछे हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago