होम / चुनाव / अब राजनीति के दांव चलेंगी विनेश फोगाट, हरियाणा चुनाव से एंट्री की तैयारी!

अब राजनीति के दांव चलेंगी विनेश फोगाट, हरियाणा चुनाव से एंट्री की तैयारी!

कुश्ती से संन्यास का ऐलान करने वालीं पहलवान विनेश फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेरिस ओलंपिक में वजन के चलते मेडल से चूकने वालीं पहलवान विनेश फोगाट अब राजनीति के अखाड़े में दांवपेंच लगाती नज़र आ सकती हैं. माना जा रहा ही कि वह हरियाणा विधानसभा चुनाव से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर सकती हैं. हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विनेश किस पार्टी का दामन थामेंगी. बता दें कि विनेश की चचेरी बहन बबीता फोगाट भी कुश्ती के अखाड़े से राजनीति में पहुंच चुकी हैं. उन्होंने कुछ वक्त पहले अपने पिता के साथ भाजपा ज्वाइन की थी.

स्वागत को पहुंचे थे दीपेंद्र हुड्डा
भले ही यह स्पष्ट न ही कि निवेश फोगाट किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन इतना तय है कि वह अपनी बहन की तरह 'कमल' नहीं थमेंगी. हाल ही में जब वह पेरिस ओलंपिक से वापस देश लौटीं, तो उनका स्वागत करने वालों में हरियाणा के दिग्गज कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा भी शामिल थे. हुड्डा विनेश के स्वागत के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे. इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि विनेश फोगाट कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं.  

विनेश को मनाने में जुटे दल  
वैसे, विनेश फोगाट ने पहले कहा था कि वह सक्रिय राजनीति में नहीं आएंगी, लेकिन कुछ राजनीतिक दल उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मनाने में लगे हैं. बता दें कि विनेश और उनके कुछ साथी पहलवानों ने भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये थे. काफी लंबे संघर्ष के बाद उन्हें पहली कामयाबी मिली, जब भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से बृजभूषण की विदाई हुई.  ऐसे में उनका भाजपा के साथ जाना लगभग न के बराबर है. 

बेहतरीन प्रदर्शन पर पदक नहीं 
ओलंपिक में विनेश पदक जीतने के बेहद करीब पहुंच गई थीं. उन्होंने महिलाओं की फ्रीस्टाइल के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बना ली थी, लेकिन 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण उन्हें फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया. इस तरह बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद भी वह पदक हासिल नहीं कर पाईं. इस घटनाक्रम से विनेश इतनी आहत हो गईं कि उन्होंने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया. अब वह राजनीति में अपना करियर शुरू कर सकती हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago