होम / चुनाव / क्या 'हाथ' थामने वाले हैं  विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया, राहुल गांधी से की मुलाकात?

क्या 'हाथ' थामने वाले हैं  विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया, राहुल गांधी से की मुलाकात?

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में दो पहलवानों की भी एंट्री हो सकती है. विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस की टिकट पर किस्मत आजमा सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं रेसलर विनेश फोगाट और पहलवान बजरंग पूनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं. दोनों के आज कांग्रेस लीडर राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें कांग्रेस का टिकट मिल सकता है. विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी लंबी बातचीत हुई. 

हुड्डा की भी हां  
बताया जा रहा है कि कांग्रेस दोनों पहलवानों को हरियाणा चुनाव में पार्टी की टिकट देने का मन बना चुकी है. दोनों फिलहाल स्पोर्ट्स कोटे पर सरकारी नौकरियों में हैं, जिनसे वे इस्तीफा दे सकते हैं. खास बात यह है कि हरियाणा कांग्रेस के सबसे मजबूत खिलाड़ी भूपिंदर सिंह हुड्डा भी इन पहलवानों की एंट्री के लिए तैयार है. 

शेयर की तस्वीर
कांग्रेस ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के साथ राहुल गांधी की मुलाकात की तस्वीर शेयर की थी. इसके बाद दोनों केसी वेणुगोपाल से मिलने पहुंचे, जहां काफी देर तक बातचीत चली. बता दें कि   विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था. इन्होंने भाजपा नेता ब्रजभूषण पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.

यह भी है आशंका
कांग्रेस नेताओं को लगता है कि मौजूदा माहौल में विनेश और पूनिया के जीतने की संभावना काफी ज्यादा है. हालांकि, राजनीति के पंडितों का मानना है कि परिणाम विपरीत भी हो सकता है. दोनों के 'हाथ' थामने पर यह सवाल भी उठेगा कि कहीं भाजपा को निशाना बनाने के लिए तो ब्रजभूषण शरण सिंह को निशाना नहीं बनाया गया. क्या पूरे आंदोलन के पीछे राजनीतिक हित छिपे थे?

ब्रैंड वैल्यू बढ़ी 
विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि, 51 किलोग्राम भार वर्ग का फाइनल खेलने से वह वजन के चलते चूक गई थीं. उनका वजन 100 ग्राम अतिरिक्त पाया गया था. इस ओलंपिक के बाद से विनेश की ब्रैंड वैल्यू काफी ज्यादा बढ़ गई है. उनकी एंडोर्समेंट फीस 25 लाख से बढ़कर 1 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है. फोगट ओलंपिक की शुरुआत से पहले NIKE और Country Delight डेयरी के विज्ञापन में नजर आई थीं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago