होम / चुनाव / जिस हरियाणा में होना है चुनाव, वहां करोड़पति विधायकों की है भरमार, आंकड़े कर देंगे हैरान!  

जिस हरियाणा में होना है चुनाव, वहां करोड़पति विधायकों की है भरमार, आंकड़े कर देंगे हैरान!  

चुनाव आयोग ने हाल ही में हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया था. राज्य में एक ही चरण में वोट डाले जाने हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हरियाणा में अगले महीने विधानसभा चुनाव (Haryana Election) होना है. निर्धारित कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होता, तो 1 अक्टूबर को राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 6 अक्टूबर को नतीजे आएंगे. हालांकि, भाजपा और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने चुनावी तारीख में बदलाव की मांग की है. उन्होंने चुनाव आयोग से एक हफ्ते के लिए चुनाव टालने की मांग की है. दोनों दलों ने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर छुट्टियों का हवाला देते हुए कहा है कि 1 अक्तूबर की बजाए चुनाव की तारीख कुछ आगे बढ़ाई जाए. इस बीच, एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट सामने आई है.

BJP सबसे आगे
ADR की रिपोर्ट में बताया गया है कि हरियाणा विधानसभा में प्रत्येक विधायक के पास औसतन 16.45 करोड़ रुपए की संप​त्ति है. 90 में से 81 यानी 93% विधायकों के पास एक करोड़ रुपए से अ​धिक की संप​त्ति है. रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा के 41 विधायकों में प्रत्येक के पास औसतन 12.11 करोड़ रुपए की दौलत है. जबकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के 29 विधायक में से प्रत्येक के 12.77 करोड़ रुपए की संप​त्ति का मालिक है.

इनके पास भी खूब दौलत 
वहीं, जननायक जनता पार्टी (जजपा) के 10 विधायकों में से प्रत्येक के पास 25.26 करोड़ रुपए की दौलत है. हरियाणा लोकहित पार्टी का इकलौता विधायक भी 95.43 करोड़ रुपए का मालिक है. INLD का भी एक विधायक है और उसके पास 65.41 करोड़ रुपए की संप​त्ति बताई गई है. इसी तरह, पांच निर्दलीय विधायक भी औसतन 30.10 करोड़ रुपए की संप​त्ति के मालिक हैं.

पढ़ाई का ऐसा है हाल
एडीआर की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि राज्य के 26 विधायकों की शै​क्षिक योग्यता 5वीं से 12वीं तक है. जबकि 60 विधायकों ने बताया है कि उन्होंने स्नातक या इससे ऊपर की डिग्री हासिल की है. राज्य के 27 विधायकों की उम्र 25 से 50 साल के बीच है. 60 विधायकों की उम्र 51 से 80 साल के बीच है. राज्य के विधायकों में कुल 9 महिलाएं हैं. हरियाणा के 12 विधायकों ने अपने ​खिलाफ आपरा​धिक मामलों का खुलासा हलफनामे में किया है, जिसमें 6 पर गंभीर अपराध के मुकदमे चल रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago