होम / चुनाव / Haryana Election: सैनी, हुड्डा से लेकर विनेश फोगट तक, सबकी किस्मत EVM में कैद कर रही जनता

Haryana Election: सैनी, हुड्डा से लेकर विनेश फोगट तक, सबकी किस्मत EVM में कैद कर रही जनता

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वोट डालने के बाद भाजपा की जीत का भरोसा जताया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है. यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की जंग है. जहां भाजपा सरकार में बने रहना चाहती है. वहीं, कांग्रेस को सत्ता हासिल करने का पूर्ण विश्वास है. इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भूतपूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की विनेश फोगट के साथ-साथ जेजेपी के दुष्यंत चौटाला सहित कुल 1031 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है. इनमें 464 उम्मीदवार निर्दलीय मैदान में उतरे हैं. 

8 अक्टूबर को रिजल्ट
हरियाणा चुनाव में 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता आज अपने मन की बात, EVM मशीनों में कैद करेंगे. 8 अक्टूबर को यह साफ हो जाएगा कि हरियाणा की जनता भाजपा के साथ है या उसने 'हाथ' पर विश्वास जताया है. हरियाणा में पिछले एक दशक से भाजपा शासन कर रही है. पार्टी को उम्मीद है कि उसे तीसरी बार भी सत्ता मिलेगी. साल 2014 में मोदी लहर के बीच BJP ने राज्य में 47 सीटें हासिल की थी और मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा में पहली बार सरकार बनाई थी. इसके बाद नायब सिंह सैनी को CM की कुर्सी पर बैठाया गया.

इनमें मुख्य मुकाबला
चुनाव में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 930 पुरुष और 101 महिलाएं शामिल हैं. जबकि इनमें से 464 निर्दलीय हैं. प्रमुख मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है. हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ-साथ इंडियन नेशनल लोकदल-बहुजन समाज पार्टी (INLD-BSP) और जननायक जनता पार्टी (JJP)-आजाद समाज पार्टी (ASP) भी मैदान में उतरी हैं. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के प्रेम नगर थाने में बने मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद भाजपा की जीत का भरोसा जताया. 

इन सीटों पर है नज़र
हरियाणा विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रमुख चेहरों में CM सैनी लाडवा सीट से मैदान में हैं. इसी तरह, विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला-किलोई), इनेलो के अभय सिंह चौटाला (ऐलनाबाद), JJP के दुष्यंत चौटाला (उचाना कलां), भाजपा के अनिल विज (अंबाला कैंट), कैप्टन अभिमन्यु (नारनौंद), AAP के अनुराग ढांडा (कलायत) और कांग्रेस की विनेश फोगाट जुलाना सीट से चुनाव लड़ रही हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago