होम / चुनाव / बीजेपी का दामन थामने वाले AAP के पूर्व विधायक है करोड़ों के मालिक, इतनी है नेटवर्थ

बीजेपी का दामन थामने वाले AAP के पूर्व विधायक है करोड़ों के मालिक, इतनी है नेटवर्थ

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और मंत्री राजकुमार आनंद ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और बीएसपी में शामिल हुए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विधानसभा चुनाव से पहले दोहरा झटका लगा है. दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक करतार सिंह तंवर और पूर्व विधायक राज कुमार आनंद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले आनंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री थे. आबकारी मामले में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी.

2024 में सांसद का लड़ा चुनाव

राजकुमार आनंद ने हाल में हुए लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे. चुनावी रण में उन्हें सिर्फ 5629 वोट मिले थे. इस सीट से बीजेपी की बांसुरी स्वराज ने 78370 वोटों से जीत दर्ज की. उन्हें 453185 वोट मिले. पटेल नगर से पूर्व विधायक राज कुमार आनंद, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली कैबिनेट में समाज कल्याण और एससी/एसटी मंत्री भी रह चुके हैं. मंत्रीमंडल से इस्तीफा देते हुए आनंद ने कहा था कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपना नाम चल रहे 'भ्रष्टाचार' से नहीं जोड़ सकते थे. चलिए अब आपको बताते हैं बीजेपी का दामन थामने वाले राजकुमार आनंद की कितनी है नेटवर्थ 

राजकुमार के पास 78 करोड़ से अधिक की संपत्ति

लोकसभा चुनाव 2024 में नई दिल्ली सीट से बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे उस समय उन्होंने अपने एफिडेविट में 78 करोड़ से अधिक की संपत्ति बताई थी. साथ ही करीब 32 करोड़ की देनदारियों की जानकारी दी थी. बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले राजकुमार के पास अकूत दौलत है. अलग-अलग बैंकों में 54 लाख रुपये की रकम उन्होंने बताई थी. कई कंपनियों में बांड, डिबेंचर और शेयर मार्केट में उन्होंने करीब 2 करोड़ से अधिर का इन्वेस्टमेंट कर रखा है.

आगरा, हरियाणा, मथुरा और दिल्ली में कई इमारतें

91 लाख की NSS और पोस्टल सेविंग भी है. 8 लाख का बीमा और 14 करोड़ का लोन अमाउंट भी है. उन्होंने अपने एफिडेविट में बताया था कि उनके पास एक फॉर्च्यूनर कार है. इसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये है. 19 लाख के जेवरात और 56 लाख की अन्य संपत्ति की भी जानकारी शेयर की थी. साथ ही उनके पास 90 लाख की कृषि योग्य जमीन और 22 करोड़ की कॉमर्शियल बिल्डिंग्स है, जो कि आगरा और दिल्ली में हैं. इसके साथ ही आगरा, हरियाणा, मथुरा और दिल्ली में कई रिहायशी इमारतें हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago