होम / चुनाव / आखिरी चरण: PM मोदी सहित आज इन दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद करेगी जनता 

आखिरी चरण: PM मोदी सहित आज इन दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद करेगी जनता 

आज लोकसभा चुनाव के 7वें और आखिरी चरण की वोटिंग हो रही है. चार जून को चुनाव के परिणाम आएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है. सातवें चरण में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. इस फेज में कई दिग्गजों सहित 904 उम्मीदवार मैदान में हैं. इससे पहले, लोकसभा चुनाव के 6 चरण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं. पहले चरण में जहां 66.14% वोटिंग हुई थी. वहीं, दूसरे चरण में 66.71%, तीसरे में 65.68%, चौथे में 69.16%, पांचवें में 62.2% और छठे चरण में 63.36 प्रतिशत मतदान हुआ है. चुनाव परिणाम चार जून को सामने आएंगे. 

वाराणसी पर सबकी नजर
7वें चरण में यूपी की 13, पंजाब की 13, हिमाचल प्रदेश की 4, चंडीगढ़ की 1, झारखंड की तीन, बिहार की 8, ओडिशा की 5 और पश्चिम बंगाल की 9 सीटों के लिए मतदान चल रहा है. इस फेज में सबसे चर्चित सीट वाराणसी पर भी वोटिंग हो रही है. यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं. मोदी वाराणसी से हैट्रिक बनाने के लिए मैदान में हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय से है. इसके अलावा, बसपा के अतहर जमाल सहित कुछ दूसरे प्रत्याशी भी मैदान में हैं.

इनके भाग्य का फैसला आज 
चुनाव के आखिरी चरण में पीएम मोदी के साथ ही कई दिग्गज प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से अनुराग ठाकुर चुनावी मैदान में हैं. हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना रनौत BJP और विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. इसी तरह, पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक, बिहार के पाटलिपुत्र से मीसा भारती और पंजाब के बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल के भाग्य का फैसला भी आज ही होना है.  

कौन है सबसे अमीर प्रत्याशी?
इस चरण में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं हरसिमरत कौर बादल (Harsimrat Kaur Badal). हरसिमरत ने अपने हलफनामे में कुल 198 करोड़ की संपत्ति घोषित की है. इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं भाजपा के बैजयंत पांडा. ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट से चुनाव लड़ रहे पांडा के पास 148 करोड़ की दौलत है. तीसरे स्थान पर भी भाजपा का कब्जा है. चंडीगढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे BJP के संजय टंडन के पास 111 करोड़ रुपए की संपत्ति है. कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है. जबकि इसी सीट से भाजपा की अभिनेत्री कंगना रनौत के पास 91 करोड़ रुपए की दौलत है. लोकसभा चुनाव के इस आखिरी चरण में तीन उम्मीदवारों ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति 1500 रुपए से 2500 रुपए के बीच बताई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago