होम / चुनाव / Election Results Live: रुझानों में इंडिया से बहुत आगे निकला NDA

Election Results Live: रुझानों में इंडिया से बहुत आगे निकला NDA

लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृव वाले NDA ने अच्छी खासी बढ़त बना ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती शुरू हो गई है. अब तक सामने आए रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ने भारी बढ़त बना ली है. जबकि विपक्ष का इंडिया गठबंधन लगातार पिछड़ता जा रहा है. हालांकि, शुरुआत में इंडिया गठबंधन NDA से आगे था, लेकिन जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ी NDA आगे निकलता चला गया. शुरुआती रुझान देखकर ऐसा लग रहा है कि एग्जिट पोल्स सही होने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से आगे चल रहे हैं. इसी तरह, कांग्रेस लीडर राहुल गांधी भी दोनों सीटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, अमेठी से स्मृति ईरानी के आगे होने की खबर है. कन्‍नौज से डिंपल और मैनपुरी से अखिलेश चल रहे आगे चल रहे हैं.

उधर, केरल के तिरुअनंतपुरम से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर आगे हैं. जबकि कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर पीछे चल रहे हैं. हैदराबाद से एआईएमआईएम कैंडिडेट असदुद्दीन ओवैसी आगे हैं. बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता पीछे हैं. सबसे खास बात ये है कि दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है. आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगता नजर आ रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

25 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago