होम / चुनाव / जम्मू-कश्मीर में कब होंगे विधानसभा चुनाव? आज मिल जाएगा इस सवाल का जवाब

जम्मू-कश्मीर में कब होंगे विधानसभा चुनाव? आज मिल जाएगा इस सवाल का जवाब

जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव आयोग ने हाल ही में राज्य का दौरा किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कब होने वाले हैं, इसका जवाब आज मिल जाएगा. चुनाव आयोग आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके J&K में चुनाव की तारीख का ऐलान करेगा. आर्टिकल 370 हटने के बाद घाटी में यह पहला विधानसभा चुनाव होगा. इसके अलावा, चुनाव आयोग हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों का शेड्यूल भी घोषित कर सकता है. पिछली बार महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के चुनाव एक साथ हुए थे, इसलिए संभावना बढ़ गई है कि जम्मू -कश्मीर के साथ दूसरे राज्यों के चुनाव की तारीख का भी ऐलान कर दिया जाए .

3 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
चुनाव आयोग आज दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है, जिसमें चुनावी तारीखों का ऐलान किया जाएगा. हालांकि, चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट नहीं किया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित करने के लिए है, लेकिन माना जा रहा है कि इस दौरान जम्मू-कश्मीर सहित कुछ और राज्यों का चुनावी शेड्यूल घोषित किया जा सकता है. बता दें कि हाल ही में चुनाव आयोग की टीम ने घाटी का दौरा किया था . 

30 सितंबर है डेडलाइन 
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित डेडलाइन 30 सितंबर से पहले कराए जाने हैं. अगस्त आधा गुजर चुका है, ऐसे में इसकी पूरी संभावना है कि आज चुनावी कार्यक्रम क ऐलान हो जाए. जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव है. माना जा रहा है कि चुनाव आयोग 5 से 7 चरणों चुनाव करा सकता है.  

हाल ही में किया था दौरा
चुनाव आयोग की टीम ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था. लिहाजा माना जा रहा है कि आयोग दोनों राज्यों के चुनाव की तारीख का ऐलान एकसाथ कर सकता है. इसके अलावा, महाराष्ट्र के चुनावी कार्यक्रम का भी आज ऐलान हो सकता है. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर और महाराष्ट्र का 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago