होम / चुनाव / महाराष्ट्र और झारखंड की जनता कब चुनेगी अपनी सरकार? चुनाव आयोग ने बता दी डेट

महाराष्ट्र और झारखंड की जनता कब चुनेगी अपनी सरकार? चुनाव आयोग ने बता दी डेट

महाराष्ट्र और झारखंड का चुनावी कार्यक्रम सामने आ गया है. चुनाव आयोग ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करके दोनों राज्यों में मतदान की तारीखों का ऐलान किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के बाद अब महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव होने जा रहे हैं. चुनाव आयोग ने आज दोनों राज्यों के चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है. महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव कराए जाएंगे. 20 नवंबर को महाराष्ट्र की जनता अपनी सरकार का चुनाव करेगी और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. वहीं, झारखंड में दो चरण में चुनाव होंगे. पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी. चुनाव आयोग ने केरल के वायनाड में होने वाले लोकसभा उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान कर दिया है. वायनाड में 13 नवंबर को मतदान होगा. राहुल गांधी यूपी की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़े थे. दोनों जगहों से जीतने के बाद उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी, जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहा है.

रिकॉर्ड बना रहा भारत
झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हर चुनाव में भारत रिकॉर्ड बना रहा है.  इस चुनाव में भी हम नया इतिहास लिखने वाले हैं. झारखंड में इस बार 2.6 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावों का जिक्र करते हुए कुमार ने कहा कि इन दोनों चुनावों को लंबे समय तक याद रखा जाएगा. जम्मू-कश्मीर में चुनाव के दौरान कही से भी हिंसा की कोई खबर सामने नहीं आई. 

ऐसा है राज्यों का हाल
प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव आयोग ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार 9.63 करोड़ लोग वोट डालेंगे. राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर वोटिंग के लिए 1 लाख 186 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल इसी साल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है. जबकि वहीं झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होगा. महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार है, जिसमें भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार गुट की NCP शामिल है. दूसरी तरफ, झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago