होम / चुनाव / जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव की आ गई तारीख, अब जनता चुनेगी अपनी सरकार

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव की आ गई तारीख, अब जनता चुनेगी अपनी सरकार

चुनाव आयोग ने आज जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. घाटी में धारा 370 हटने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव होगा.

नीरज नैयर 2 years ago

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. राज्य में 3 चरणों में चुनाव कराया जाएगा. पहले चरण में 18 सितंबर को वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर और तीसरे चरण का एक अक्टूबर को होगा. 4 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के नतीजे आएंगे. इसी के साथ चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है. 

87 लाख से ज्यादा वोटर
हरियाणा में एक ही फेज में विधानसभा के चुनाव कराए जाएंगे. एक अक्टूबर को राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 6 अक्टूबर को नतीजे आएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर में 87 लाख 9 हजार मतदाता हैं. राज्य में 11 हजार बूथ बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि महिलाओं और दिव्यांग के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी. 19 अगस्त को अमरनाथ यात्रा खत्म हो रही. 20 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी.

हरियाणा में 90 सीटें
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 73 सामान्य हैं. राज्य में 2 करोड़ से ज्यादा वोटर और कुल 20629 पोलिंग स्टेशन हैं. आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बारे में कोई घोषणा नहीं की है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर की डेडलाइन तय की थी. जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव है.  

महाराष्ट्र का जिक्र नहीं 
हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर और महाराष्ट्र का 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है. लिहाजा माना जा रहा था कि आयोग महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का भी ऐलान आज कर सकता है. हालांकि, चुनाव आयोग की टीम ने अब तक महाराष्ट्र का दौरा नहीं किया है. संभव है कि किसी वजह से विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं हुई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago