होम / चुनाव / केजरीवाल के एक और सांसद पर पड़ गया ED का छापा, भड़क उठी AAP, जानिए कौन है वो?

केजरीवाल के एक और सांसद पर पड़ गया ED का छापा, भड़क उठी AAP, जानिए कौन है वो?

ईडी ने AAP के सांसद संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर रेड मारी है. उनके एसोसिएट्स हेमंत सुद के घर भी ईडी ने छापेमारी की है. इसपर आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी को घेरा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आम आदमी पार्टी के एक और सांसद पर ईडी की गाज गिरी है, जहां सोमवार को आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर रेड पड़ी. आप सांसद संजीव पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी तरीके से जमीन अपनी कंपनी के नाम कर दी. ईडी की टीमें जालंधर में संजीव अरोड़ा के एक पते पर छापेमारी की. संजीव अरोड़ा ने एक्स पर अपने घर पर पड़ी छापेमारी को लेकर लिखा, “मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं. तलाशी की क्या वजह है. इस बात का जानकारी मुझे नहीं है लेकिन एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा और उनके सभी सवालों का जवाब दूंगा.”

17 लोकेशन पर की गई छापेमारी

ईडी सूत्रों के मुताबिक, 17 लोकेशन पर ये छापेमारी की गई है, जिसमें दिल्ली भी शामिल है. संजीव अरोड़ा के एसोसिएट्स हेमन्त सुन्द के ठिकाने भी ED की रेड्स पर हैं. हेमंत एक रीयल स्टेट के बड़े कारोबारी हैं. साथ ही चंदशेखर अग्रवाल के ठिकानों पर भी जालंधर में छापेमारी हुई है. महादेव एप मामले में भी उनका नाम सामने आया था. रॉयल इंडस्ट्रीज कंपनी और रितेश प्रोपर्टी पर छापेमारी चल रही है. दोनों कंपनियों पर ED रेड्स पर हैं, जिनमें से रितेश प्रोपर्टी संजीव अरोड़ा की कंपनी है.

कौन हैं संजीव अरोड़ा?

61 वर्षीय संजीव अरोड़ा 1986 से व्यवसाय में रहे हैं. रितेश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से उन्होंने एक सफल एक्सपोर्ट हाउस चलाया है. उन्होंने अमेरिका के वर्जीनिया में अपना एक्सपोर्ट ऑफिस खोलकर अपना काम शुरू किया था. उन्होंने लुधियाना में भी एक अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क विकसित किया था.

मेक इन इंडिया योजना के तहत 2019 में उन्होंने सुजूकी मोटर्स गुजरात प्लांट के साथ टाई-अप किया और लौह धातु व्यवसाय में भी कदम रखा. इसके अलावा उनकी ओर से महिलाओं के कपड़े बनाने वाले ब्रांड फेमेला फैशन लिमिटेड को भी लांच किया गया. वे कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट भी चलाते हैं. ब्रेस्ट कैंसर की मरीजों का इसमें इलाज होता है. उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हैं. 

ईडी की रेड पर क्या बोले संजय सिंह?

संजीव अरोड़ा के आवास पर ईडी की रेड को लेकर सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "एक और सुबह, एक और रेड. आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED वाले पहुंचे हैं. पीएम मोदी की फर्जी केस बनाने वाली मशीन 24 घंटे आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ी हुई है. SC ने भी कई बार इनको लताड़ा की झूठे केस बनवाना बंद करो, लेकिन फिर भी ED को समझ नहीं आ रहा. ये एजेंसियों कोर्ट को नही मानती, सिर्फ अपने आका की मानती है. लेकिन, पीएम मोदी का अहंकार आम आदमी पार्टी के नेताओं के हौसलों के सामने बिल्कुल फेल है. फर्जी केस और रेड वाले हथकंडों से आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी को तोड़ नहीं सकते पीएम मोदी."
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago