होम / चुनाव / अमेरिका का राष्ट्रपति कौन? आवाम का फैसला - Donald Trump,  हमारी IT कंपनियों के शेयर उछले

अमेरिका का राष्ट्रपति कौन? आवाम का फैसला - Donald Trump,  हमारी IT कंपनियों के शेयर उछले

डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से अमेरिका की कमान संभालने जा रहे हैं. उन्होंने कमला हैरिस को पीछे छोड़ दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका में नए राष्ट्रपति को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है. डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठने वाले हैं. रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रंप ने तो अपनी जीत का ऐलान भी कर दिया है. फ्लोरिडा में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ये अमेरिका के लिए स्वर्ण युग होगा. यह अमेरिका के लोगों के लिए शानदार जीत है, जो हमें अमेरिका को फिर से महान बनाने में सक्षम बनाएगी. ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका ने हमें अभूतपूर्व और शक्तिशाली बहुमत दिया है. हालांकि, अभी उनकी जीत की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

भारत के लिए शुभ संकेत
डोनाल्ड ट्रंप ने शुरुआत में जो लीड बनाई, उसे अंत तक कायम रखे हुए हैं. वह मैजिक नंबर यानी बहुमत के आंकड़े से महज 3 सीट दूर हैं. उन्होंने अब तक 267 इलेक्टोरल सीटें हासिल कर ली हैं. जबकि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के खाते में 224 सीटें आई हैं. ट्रंप के भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध रहे हैं. ऐसे में उनकी जीत भारत के लिए अच्छी मानी जा रही है. जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में भारत और अमेरिका के रिश्तों में मजबूती देखने को मिलेगी.

इन शेयरों में तेजी 
ट्रंप की जीत के साथ भारत की IT कंपनियों के शेयरों में भी तेजी आ गई है.  निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 1400 अंक तक उछल गया है. माना जा रहा है कि ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से भारतीय आईटी कंपनियों को फायदा होगा. इस वजह से करीब सभी आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है. इसमें TCS से लेकर Infosys, Tech Mahindra, HCL Tech, Persistent Systems, LTIMindtree और Coforge शामिल हैं. मार्केट के जानकारों का कहना है कि भारतीय कंपनियों की अमेरिका में अच्छी मौजूदगी है. ऐसे में उन्हें अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी का भी फायदा मिलेगा.

दबाव में रही है अर्थव्यवस्था
एक्सपर्ट्स के अनुसार, भारतीय आईटी कंपनियों के कुल रिवेन्यु में अमेरिकी मार्केट की काफी ज्यादा हिस्सेदारी है. यदि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की ग्रोथ बढ़ती है तो इसका सीधा फायदा उन्हें भी मिलेगा. जो बाइडेन के कार्यकाल में अमेरिकी अर्थव्यवस्था को काफी दबाव का सामना करना पड़ा है. अमेरिका में मंदी की आहट भी सुनाई देने लगी थी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

2 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

16 minutes ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

1 hour ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

4 hours ago