होम / चुनाव / BJP को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, क्या महाराष्ट्र के डिप्टी CM संभालेंगे नड्डा की कुर्सी? 

BJP को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, क्या महाराष्ट्र के डिप्टी CM संभालेंगे नड्डा की कुर्सी? 

जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री बन गए हैं लेकिन उनकी भाजपा अध्यक्ष पद की कुर्सी पर अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं हो पाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय जनता पार्टी का नया अध्यक्ष कौन होगा, इस सवाल का जवाब अब तक नहीं मिल पाया है. जेपी नड्डा नई मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए हैं. ऐसे में बीजेपी प्रेसिडेंट की उनकी कुर्सी किसी को संभालनी होगी. पिछले काफी समय से इस पर मंथन चल रहा है, लेकिन किसी के नाम पर मुहर अब तक नहीं लग पाई है. हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भाजपा यह जिम्मेदारी सौंप सकती है.

चौंकाने का इतिहास 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी कुछ नामों पर विचार कर रही है, जिनमें दो महाराष्ट्र से हैं - देवेंद्र फडणवीस और विनोद तावड़े. हालांकि, संभावना इसकी ज्यादा है कि फडणवीस को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया जाये. सियासी पंडितों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में मिली हार को लेकर फडणवीस से बेहद नाराज हैं. लिहाजा, यह तो उसी समय लगभग तय हो गया था कि उन्हें महाराष्ट्र की राजनीति से निकालकर संगठन में कोई पद दिया जा सकता ही. ऐसे में यह भी संभव है कि फडणवीस को सीधे पार्टी प्रेसिडेंट की कुर्सी पर बैठा दिया जाए . वैसे भी भाजपा का अपने फैसलों से चौंकाने का इतिहास रहा है.

RSS भी है राजी
देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को PM मोदी से मुलाकत की थी. इस मीटिंग को भी बीजेपी प्रेसिडेंट के चयन से जोड़कर देखा जा रहा है. बताया जा रहा ही कि पहले भाजपा और RSS में अध्यक्ष पद को लेकर मतभेद थे, जिन्हें अब सुलझा लिया गया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी फडणवीस को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के पक्ष में है, ताकि वह  केंद्र की राजनीति में बड़ी भूमिका निभा सकें और भविष्य के लिए  तैयार हो सकें. बता दें कि महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा और जम्मू- कश्मीर को आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव से गुजरना है. ऐसे में तैयारियों के लिए भाजपा को फुल टाइम अध्यक्ष की ज़रूरत है. पार्टी जेपी नड्डा पर दोहरी जिम्मेदारी डालने के बजाए जल्द ही नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा सकती है.

तब हुआ था डिमोशन? 
भाजपा के अध्यक्ष पद की दौड़ में जो नाम सामने आ रहे हैं, उनमें देवेंद्र फडणवीस और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े के साथ-साथ सुनील बंसल, के लक्ष्मण, ओम माथुर आदि भी शामिल हैं. सूत्रों का कहना है कि प्रदेशों के संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेताओं में से भी किसी को राष्ट्रीय भूमिका में लाया जा सकता है. वैसे, देवेंद्र फडणवीस भी इस नई जिम्मेदारी के लिए खुशी-खुशी तैयार हो जाएंगे, क्योंकि मुख्यमंत्री से सीधे उप-मुख्यमंत्री बनना उनके लिए भी डिमोशन की तरह रहा है. पिछले विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना तोड़ने वाले एकनाथ शिंदे को भाजपा ने महाराष्ट्र का CM बनाया था और फडणवीस को डिप्टी सीएम की कुर्सी दी गई थी.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago